The Lallantop

इतनी सी बात पर भाई ने एक्ट्रेस की जान ली

पुलिस ने मामले का खुलासा करने का दावा किया है.

Advertisement
post-main-image
पुलिस का कहना है कि एक्ट्रेस आंचल यादव की हत्या भाई ने ही की थी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पुलिस ने छत्तीसगढ़ की मॉडल और एक्ट्रेस आंचल यादव की हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि उसके भाई सिद्धार्थ ने ही चाकू से वार कर हत्या की।
  • हत्या का कारण भाई बहन का झगड़ा था जिसमें बहन ने भाई को कुत्ता कहा था, जिससे गुस्साए भाई ने बहन को थप्पड़ मारा और फिर संघर्ष के दौरान हत्या कर दी।
  • पुलिस जांच में पता चला कि आंचल की मां ने आरोपी की मदद की और लाश को नहर में फेंकने में सहयोग दिया, अब मामला कोर्ट में पहुंचने की संभावना है।
भाई-बहन का झगड़ा हुआ. बहन ने भाई को कुत्ता कहा. गुस्साए भाई ने बहन को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद बहन ने चाकू निकाला और भाई पर हमला कर दिया. भाई ने वही चाकू छीन कर बहन की हत्या कर दी. पुलिस ने छत्तीसगढ़ की मॉडल और एक्ट्रेस की हत्या का खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि भाई ने ही आंचल यादव की हत्या की थी. इस मर्डर में उसकी मां का भी हाथ था. पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात कुबूल कर ली है.
क्या है मामला ? 25 मार्च को मॉडल आंचल की हत्या कर दी गई. उसके पास किसी का फोन आया था. गुस्से में वह घर से निकली, लेकिन लौटकर वापस नहीं आई. उसी दिन पुलिस को नहर में उसकी लाश मिली. आंचल के शव को बांधकर नहर में फेंका गया था. आंचल की हत्या का शक परिवार के ही किसी सदस्य पर था. पुलिस ने आंचल के भाई सिद्धार्थ से कड़ाई से पूछताछ की. इसके बाद उसने पुलिस के सामने हत्या की बात मान ली. पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद सिद्धार्थ ने आंचल की महंगी राडो घड़ी, डायमंड नेकलेस और सोने का ब्रैसलेट घर में ही छिपा दिया था. पुलिस ने अन्य सामान के साथ हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है.
एक्ट्रेस के कमरे से एक हार्ड डिस्क बरामद हुआ है.
एक्ट्रेस के कमरे से एक हार्ड डिस्क बरामद हुआ है.

कत्ल वाले दिन हुआ क्या था? पुलिस के मुताबिक, सिद्धार्थ को आंचल का पहनावा पसंद नहीं था. आंचल अक्सर अपने भाई की बेइज्जती करती रहती थी. उसे कुत्ता कहा करती थी. कत्ल वाले दिन आंचल का भाई से झगड़ा हुआ. आंचल ने भाई को कुत्ता कह दिया. यह बात सिद्धार्थ को पसंद नहीं आई और उसने बहन को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद आंचल ने अपने बैग से चाकू निकाला और भाई पर वार कर दिया. सिद्धार्थ ने आंचल से चाकू छीन कर उस पर ही हमला कर दिया. इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी. कत्ल के वक्त आंचल की मां ममता भी घर में ही थी. जब वह आंचल के कमरे में आई, तो देखा कि बेटी लहुलुहान जमीन पर पड़ी है. पास में ही सिद्धार्थ बैठा हुआ था. उसने मां को पूरी घटना बताई. पुलिस का कहना है कि सुबूत मिटाने में मां ने सिद्धार्थ की मदद की और लाश को नहर में फेंक दिया.
पुलिस को जांच में पता चला है कि कई बड़े लोगों से आंचल के संपर्क थे.
पुलिस को जांच में पता चला है कि कई बड़े लोगों से आंचल के संपर्क थे.

तंत्र-मंत्र का चक्कर आंचल यादव तेजी से कामयाबी हासिल करना चाहती थी. इसके लिए वह कोई भी रास्ता अपनाने को तैयार थी. वह तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ गई. इस दौरान वह कोलकाता के एक बाबा के संपर्क में आई. बाबा आंचल से मिलने रायपुर भी आया था. आंचल ने आरोप लगाया था कि बाबा ने उसका यौन शोषण किया और पैसे भी एंठ लिए. ठगे जान के बाद आंचल पुलिस के पास पहुंची थी. वह बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराना चाहती थी. पुलिस ने उससे लिखित शिकायत देने को कहा. लेकिन आंचल ने बाबा के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराया.
बड़े लोगों से था संपर्क  पुलिस का कहना है कि 4 साल पहले आंचल को एक वन अधिकारी को ब्लैकमेल करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद पता चला कि उसका संबंध कई प्रभावशाली लोगों से था. पुलिस ने आंचल के मकान से एक हार्ड डिस्क बरामद की है. आंचल का कमरा सील कर दिया गया है.


 
वीडियो: ड्रग इंस्पेक्टर नेहा शौरी की गोली मारकर हत्या क्यों की गई?

Advertisement
Advertisement