The Lallantop

भावना ने 'आप' मिनिस्टर सत्येंद्र जैन पर पहले सैंडल फेंकी, फिर सॉरी बोला

केजरीवाल पर इंक फेंक चुकी हैं तो इस बार भी कुछ ऐसा ही कर बैठीं

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पर जनवरी में स्याही फेंकने वाली भावना अरोड़ा ने अब दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन पर सैंडल फेंकने की कोशिश की. पर सत्येंद्र तब तक गाड़ी में बैठ चुके थे. लेकिन भावना का गुस्सा तो टॉप पर था, इसलिए उन्होंने सत्येंद्र जैन की गाड़ी पर ही सैंडल बरसा दी.
पहले तो उन्होंने सैंडल फेंकी और जब ये सैंडल किसी और को लग गई तो भावना उसको सॉरी बोलने लगीं. कई बार उन्होंने उस आदमी को सॉरी बोला.

भावना की AAP से है पुरानी खुन्नस

भावना की आप से पुरानी दुश्मनी है. और उनका फेंकने का रिकॉर्ड भी चौंचक रहा है. इससे पहले उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर जनवरी में एक प्रोग्राम के दौरान स्याही फेंक दी थी. भावना खुद को आम आदमी सेना नाम की एक पार्टी का वर्कर बताती हैं. भावना की पार्टी के नाम में ही सेना जुड़ा हुआ है, इसलिए भावना की भावनाएं सेना शब्द से प्रभावित होकर भड़कती रहती हैं.
file photo
file photo

इससे पहले जनवरी में जब अरविंद केजरीवाल के मुंह पर भावना ने स्याही और कुछ कागज फेंके थे, उस वक्त केजरीवाल भाषण दे रहे थे ऑड-इवन की सफलता पर. और भावना ऐसा करने के लिए उनकी डेस्क पर चढ़ गईं.
उसके बाद भावना ने खुद को आम आदमी सेना की पंजाब यूनिट का मेंबर बताया था. उसने मीडिया से ये भी कहा था कि केजरीवाल ने CNG का घोटाला किया है. मेरे पास इसका प्रूफ है. इसलिए मैंने ऐसा किया.
वैसे भावना सैंडल फेंकने में उतनी भी परफेक्ट नहीं हैं. दूसरे को सैंडल लग गई थी तो भावना उसे सॉरी बोलने लगीं. वीडियो देखिए -
https://www.youtube.com/watch?v=bTXnYa2y-A0&feature=youtu.be


ये भी पढ़ें -

'भावना' हुई आउट ऑफ कंट्रोल, केजरीवाल के मुंह पर फेंकी इंक

अरविंद केजरीवाल पर फिर फेंका गया जूता

फेसबुक से क्यों गायब हुई केजरीवाल की डीपी?

Advertisement
Advertisement