मेरठ में लड़की छेड़ते हुए वीडियो बना, 15 दिन बाद वायरल हुआ तो धरा गया ये शोहदा
सोशल मीडिया की जय हो.
Advertisement

पुलिस ने इस बात की जानकारी दी कि वीडियो 15 से 20 दिन पुराना है
मेरठ का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 26 सेकेंड के इस वीडियो में कुछ चीज़ों की मात्रा बहुत ज़्यादा है. जैसे, जो लड़के लड़की के साथ बदतमीजी कर रहे हैं उनमें बेशर्मी की मात्रा, जो लड़का इस बेहूदगी का वीडियो बना रहा था उसमें बेहयाई की मात्रा. और जो लड़की उन लड़कों के चंगुल में फंसी हैं उसमें डर की मात्रा. सब कुछ है इस वीडियो में जो इस बात को साबित करता है कि इन चार लड़कों में कानून का ज़रा भी खौफ नहीं है. वीडियो देखिए फिर पूरा मामला समझाते हैं:-
मेरठ के किठौर थाना इलाके का ये वीडियो 22 मार्च से वायरल होना शुरू हुआ. जिन लड़कों ने इस वीडियो को शूट किया, उन्हीं में से एक ने इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. जिसके बाद देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया. फेसबुक से लेकर ट्विटर तक हर जगह लोगों के बीच इन सभी की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी. फिर पुलिस के पास भी ये वीडियो पहुंची. पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया. मामले की जांच शुरू की.
मेरठ के एसएसपी नितिन तिवारी ने इस बात की जानकारी दी कि वीडियो 15 से 20 दिन पुराना है और इसे शुक्रवार को वायरल किया गया है. वीडियो के वायरल होने के बाद उन्होंने खुद किठौर की पुलिस को इस मामले में केस दर्ज करने के आदेश दिए. केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की. शक्ल सूरत के आधार पर जांच करने के बाद पता चला कि जो लड़की के साथ बदतमीजी कर रहा है उसका नाम गोल्डी है. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने इस बात की भी जानकारी दी कि लड़की की तरफ से अभी किसी तरह का कोई केस रजिस्टर नहीं कराया गया है. इसीलिए इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई करने में समय लगा. अब पुलिस ने वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर लिया हैऔर बाकियों की भी जल्द गिरफ्तारी की बात कर रही है. अब ये घटना जिस जगह पर घटी वो स्कूल पिछले 10 साल बंद है. तो पुलिस इस मामले में ये जानने की कोशिश कर रही है कि लड़की स्कूल के भीतर कैसे पहुंची. क्या पीड़ित लड़की चारों लड़कों में से किसी को जानती है. क्या लड़कों ने इससे पहले भी उस लड़की के साथ किसी तरह की बदतमीजी करने की कोशिश की. पुलिस अब एक की गिरफ्तारी के बाद तमाम तरह के सवालों की जांच में जुट गई है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















