The Lallantop

ब्राज़ील की एक क्लब फुटबॉल टीम का प्लेन क्रैश, 72 मौतों की खबर

खबर आ रही है कि एक भी खिलाड़ी नहीं बचा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

ब्राजील की चेपकोएंस रियल फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को ले जा रहे एक प्लेन के कोलंबिया में क्रैश होने की खबर है. बोलीविया के सांता क्रूज में वीरू-वीरू इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले इस प्लेन में खिलाड़ियों समेत 72 लोग सवार थे और ये मेडलिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहा था.

Advertisement

हादसे में मारे गए यात्रियों के बारे में अब तक कोई पुख्ता खबर नहीं है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी यात्री मारे गए हैं, जबकि कुछ के मुताबिक 10 लोग घायल हुए हैं. एक रिपोर्ट में ये दावा भी किया गया कि एयरपोर्ट के पास से एक ट्वीट किया गया है, जिससे हादसे में कुछ लोगों के बचने की संभावना है.

स्थानीय वक्त के मुताबिक सोमवार रात सवा दस बजे हुए इस हादसे की शुरुआती जांच में प्लेन का फ्यूल खत्म होने की वजह से हादसे की बात सामने आई है. हालांकि, कुछ लोकल चैनल्स की रिपोर्ट्स का कहना है कि नॉर्थ-वेस्ट कोलंबिया के ऊपर उड़ते हुए प्लेन ने ग्राउंड स्टाफ से कनेक्शन खो दिया था और फिर नीचे आ गिरा.


क्रैश से पहले प्लेन में टीम (फोटो कर्टसी: ट्विटर/ एंड्रेस फेलिप अरकोस)

एक स्थानीय ऑर्गनाइजेशन मी ओरिएंटो के मुताबिक प्लेन कोलंबियाई म्यूनिसिपैलिटी ला यूनियन के केरो गोर्डो इलाके में क्रैश हुआ हुआ है, जिसके बाद से कोलंबियाई अधिकारी जांच में जुट गए हैं. कोलंबियाई एयरफोर्स ने हादसे की जगह पर अपना एक हेलिकॉप्टर भेजा है और सरकार ने रेड क्रॉस, फायर डिपार्टमेंट, स्थानीय पुलिस और दूसरे बचाव दलों को हादसे की जगह पर भेजा है.

Advertisement

कोलंबियाई फायर डिपार्टमेंट के हेड ने मी ओरिएंटो से बताया है कि हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं. इस प्लेन की पहचान लामिया एयरलाइंस की चार्टर्ड फ्लाइट RJ85 CP-2933 के तौर पर हुई है. प्लेन में सवार फुटबॉल खिलाड़ी ब्राजील की एक क्लब सॉकर टीम चेपकोएंस के थे.

Advertisement
Advertisement