जेमी प्रेग्नेंट हैं. ये उन दोनों का पहला बेबी होगा. दोनों बहुत खुश और उत्साहित हैं. अपने होने वाले बच्चे का जेंडर पता करना चाहते थे. लेकिन सीधे डॉक्टर के मुंह से नही. वो बहुत घिसा पिटा तरीका है. चूंकि कीथ आर्मी में हैं वो चाहते थे कि इसके लिए कोई फौजी तरीका हो. उन्होंने सहारा लिया टेनेराइट नाम के विस्फोटक और एक राइफल का.

From Facebook page of Anna Elizabeth
ना ना ... घबराने वाली कोई बात नहीं है. इसमें कोई खतरा नहीं था. बेबी का जेंडर इस कपल को बताने की ज़िम्मेदारी उठाई उनकी एक फ्रेंड ट्रेसी बॉल और फोटोग्राफ़र आना एलिज़ाबेथ ने.टेनेराइट एक विस्फोटक है. ये अमोनियम नाइट्रेट और एल्युमीनियम पाउडर को मिलाने से बनता है.
ट्रेसी और आना ने डॉक्टर से बच्चे का जेंडर पता कर लिया था. अब इस कपल को बताने की बारी आई.

From Facebook page of Anna Elizabeth
ट्रेसी ने एक गत्ते के बॉक्स में टेनेराइट और रंगीन चॉक पाउडर भरा. पाउडर गुलाबी या नीले में से किसी एक रंग का था. कीथ और जेमी के लिए राज़ ही रखा गया था.

From Facebook page of Anna Elizabeth
कीथ को अपनी राइफल से इसपर निशाना लगाना था.
अब ये फ़ोटोज़ ही सब कुछ कह रही हैं.नीला धुंआ लड़के और गुलाबी लड़की के होने की निशानी थे.

From Facebook page of Anna Elizabeth

From Facebook page of Anna Elizabeth
जैसे ही कीथ और जेमी को पता चला, उनकी ख़ुशी इस तरह से बाहर छलक पड़ी.

From Facebook page of Anna Elizabeth
ये फ़ोटो खूब शेयर हो रही हैं. लोगों के लिए awwww मोमेंट है.
"attachment_18928" align="aligncenter" width="600"


















