ओमपुरी पर सवाल करने वाले पत्रकार से सबसे मारक बात कही इस आम आदमी ने
इस आम आदमी से हम सभी को सीखना चाहिए, सबसे ज़्यादा मीडिया को.
Advertisement

फोटो - thelallantop
सेलिब्रिटी. मीडिया. आम आदमी. ये तीन एंटिटी हैं, जो आपके आस-पास सब कुछ बनाती हैं. आप जो भी देखते हैं, सुनते हैं सब इस मीडिया की देन है. सेलिब्रिटी कुछ कह रहा है, मीडिया आप तक पहुंचा रहा है. मीडिया जो दिखाता है, सच हो जाता है. ये कोई तथ्य नहीं है, लेकिन इसे झुठलाया भी नहीं जा सकता. जो है, सच है. नहीं है तो बन जाता है. मीडिया जो मर्ज़ी आये दिखाने लगे. बार-बार दिखाने लगे. हर जगह वही छा जाए. देखिएगा, कुछ ही वक़्त में वो सच बन जायेगा. उसे पूरी तरह मान लिया जाएगा. लोग उसे आत्मसात कर लेंगे. हाल ही में ओम पुरी ने टीवी पर कुछ कहा था. आर्मी के बारे में. ग़लत कह दिया था कुछ. बवाल हो गया था. ऐसे में कोई मीडिया वाला माइक और कैमरा लेकर निकल पड़ा. वॉक्स-पॉप कहते हैं उस विधा को. एक आदमी से पूछने लगा, जो ओम पुरी ने कहा वो सही था या ग़लत. अब दिक्कत ये हुई कि अगला समझदार निकल गया. अव्वल दर्जे का समझदार. बातें करने लगा उस दर्जे की, जिस दर्जे की असल में करनी चाहिए. उसकी बातों में आश्चर्य की कोई बात नहीं है. लेकिन बात ये है कि आजकल ऐसी बातें करने वाले लोग कम हैं. ऐसे में उसकी बातें आश्चर्य ही करने पर मजबूर कर देती हैं. वीडियो देखिये: [facebook_embedded_post href="https://www.facebook.com/k10mishra/posts/1497303296962712"]
Advertisement









