The Lallantop

उत्तराखंड में मोदी सरकार को बड़ा झटका

बागी विधायकों को बहुमत परीक्षण में वोटिंग की इजाजत नहीं मिली. 10 मई को होगा बहुमत परीक्षण.

Advertisement
post-main-image
Source: PTI
उत्तराखंड सरकार के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है. जिसमें मोदी सरकार और बागी विधायकों को झटका लगा है. इसमें जो खास बातें हैं उनको जान लो. 1: बहुमत परीक्षण होगा उत्तराखंड विधानसभा में. तारीख होगी 10 मई और टाइमिंग होगी सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक. 2: दो घंटों के लिए राष्ट्रपति शासन हटा लिया जाएगा. जब विश्वासमत के लिए वोटिंग चल रही होगी. 3: जो 9 बागी विधायक हैं उनको विश्वासमत की वोटिंग में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिलेगा. 4: बागी विधायकों की वो अर्जी भी रद्द की गई जिसमें उन्होंने मांग की थी सीलबंद लिफाफों में वोटिंग हो. 5: बहुमत परीक्षण के दौरान विधानसभा में किसी और चीज पर बात, बहस या कुछ के माने कुछ नहीं होगा. सिर्फ वोटिंग होगी. साफ सुथरी और शांत वोटिंग. 6: विश्वास मत के दौरान जो विधायक फेवर में हैं वो एक साइड बैठेंगे. जो विरोध में हैं वो दूसरी तरफ बैठेंगे. 7: असेंबली के मुख्य सचिव की नजर रहेगी वोटिंग पर. कि वो शांति से और साफ सुथरे तरीके से हो रही है या नहीं. 8: विधायक वोट करने के बाद अपना एक हाथ उठाएंगे. जिनकी गिनती मुख्य सचिव करते जाएंगे. 9: रिजल्ट 11 मई को पेश किया जाएगा कोर्ट के सामने. सीलबंद लिफाफे में.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement