पुलिस कह रही है कि इस चोरी वाले 'कर्मकांड' में 100 लोग शामिल हो सकते हैं. जापान में एटीएम से कैश निकालने की लिमिट 61 हजार रुपये है. इसलिए 1400 चोरों ने हर एटीएम से 61 हजारु रुपये निकाल लिए. ये पूरा चोरी कांड सवा दो घंटे के भीतर पूरी कर ली गई थी. एकदम हॉलीवुड पिच्चर की स्क्रिप्ट मान लो इसे.बता दें ये चोरी टोक्यो, कांगावा, ऐची, ओसाका, फुकुका जैसे शहरों के एटीएम में की गई. दिन था 15 फरवरी. वक्त चुना तड़के 5 से 8 बजे के बीच का. जिन कार्ड्स का इस्तेमाल पइसा निकालने के लिए किया गया, वो क्रेडिट कार्ड साउथ अफ्रीकन बैंक ने इश्यू किए थे. जांच एजेंसियों को शक है कि इन क्रेडिट कार्ड्स को ही एटीएम की तरह यूज किया, हैकर्स की मदद से डाटा चुराके.
2 घंटे में 1400 ATM से चुराए गए 86 करोड़ रुपये
'कैश लिमिट काम न आवे, चोर लोग जब अलग-अलग ATM में हाथ आजमावेें'
Advertisement

एटीएम मशीन
एटीएम से 86 करोड़ रुपये चुरा लिए गए, जापान में. कोई खूनम खच्चर और कैश लिमिट का लोड लिए बगैर. चोर बारी-बारी से अलग-अलग एटीएम में गए. एक फर्जी सा कार्ड बना रखा था. उसे मशीन में घुसेड़ा और खच्च खच्चच के बैकग्राउंड साउंड के साथ पइसे निकाले डाले. और ये चोरी एक एटीएम में नही, पूरे 1400 एटीएम से हुई.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















