The Lallantop

तुर्की में भूकंप से तबाही के बाद लूटपाट से परेशान पुलिसवाले

तुर्की के राष्ट्रपति बोले- 'इन वारदातों को अंजाम देने वाले बचेंगे नहीं.'

Advertisement
post-main-image
तुर्की में भूकंप के बाद तबाही (फोटोः AP)

तुर्की और सीरिया इस वक्त भूकंप के कारण हुई तबाही से जूझ रहे हैं. राहत और बचाव के काम जारी हैं. हर दिन के साथ मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. जान गंवाने वालों की संख्या 28 हजार तक पहुंच गई है. कितने ही लोगों का अभी भी कुछ पता नहीं चला है. इस त्रासदी के बीच अब तुर्की में लूट के मामले बढ़ने की खबरें आ रही हैं. कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. लूटपाट के मामलों में एक्शन लेने के नियम और कड़े कर दिए गए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
लूटपाट के मामलों में 48 गिरफ्तार

तुर्की की समाचार एजेंसी अनादोलु के मुताबिक, 6 फरवरी को आए भूकंप के बाद यहां लूटपाट के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. लूटपाट की घटनाओं के बाद जांच के लिए एक कमिटी भी बनाई गई. शनिवार, 11 फरवरी को समाचार एजेंसी की ओर से लूटपाट के मामलों में 48 लोगों के गिरफ्तार होने की जानकारी दी गई थी. 42 लोगों को तुर्की के दक्षिणी हाते प्रांत से पकड़ा गया. वहीं 6 लोगों को एक पीड़ित के साथ टेलीफोन के जरिए धोखाधड़ी करने के आरोप में गाजियांटेप प्रांत से गिरफ्तार किया गया.

राष्ट्रपति बोले- ‘बख्शा नहीं जाएगा’

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने तुर्की के 10 प्रांतों में तीन महीने का आपातकाल घोषित किया है. वहीं लूट की घटनाएं बढ़ने पर एर्दोगन ने वादा किया कि वे इन वारदातों पर लगाम लगाएंगे. उन्होंने कहा कि लूट और अपहरण जैसी वारदात में शामिल लोगों को पता होना चाहिए कि देश में इन वारदातों को अंजाम देने वाले बचेंगे नहीं.

Advertisement

6 फरवरी को तुर्की और सीरिया भूकंप से हिल गए थे. भूकंप और उसके बाद आते गए झटकों के कारण भारी तबाही हुई है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की में भूकंप का पहला झटका 6 फरवरी की सुबह 4.17 बजे आया था. इसकी तीव्रता 7.8 थी. भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्की का गाजियांटेप था. 

इससे पहले कि लोग इससे संभल पाते कुछ देर बाद ही भूकंप का एक और झटका आया, तीव्रता 6.4 थी. भूकंप के झटकों का यह दौर यहीं नहीं रुका. इसके बाद 6.5 तीव्रता का एक और झटका लगा. शाम को भूकंप का एक और यानी चौथा झटका आया. बताया जा रहा है कि इस झटके ने ही सबसे ज्यादा तबाही मचाई. इसके ठीक डेढ़ घंटे बाद भूकंप का 5वां झटका आया.

वीडियो: तुर्की और सीरिया में आए भूकंप के बीच से आईं इन 6 कहानियों को सुनकर दिल पिघल जाएगा

Advertisement

Advertisement