The Lallantop

डूब रहे जहाज से भारतीयों ने कहा - सुषमा मैम, बचा लो

बीच समंदर में फंसे हैं 40 से ज्यादा भारतीय.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
तकरीबन 41 भारतीय नागरिक यूएई के अजमान के पास समुद्र में फंसे हुए हैं. जहाज में कई छेद हो गए हैं. अंदर पानी भर रहा है. खाना नहीं है. पीने को पानी नहीं है. हारकर सबने मिलकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट किया है. sailors-759
फ़ोटो- @captrajesh4navy / Twitter
जहाज के मालिक ने उन सभी का पासपोर्ट छीन लिया है. मालिक उनकी गुहार भी नहीं सुन रहा. उसने बोल दिया है कि जब कोई जहाज डूब जाए या कोई मर जाए, सिर्फ़ तभी हमको कॉल करना. तबसे वो सभी लोग अजमान के पास अटके पड़े हैं. चार जहाजों में से दो में पानी लगातार भर रहा है. anoop tweet   उन भारतीय सेलर्स में कई लोगों को तो 15 महीने से सैलरी भी नहीं मिली है. जहाज का डीजल ख़त्म हो चुका है. वो सभी बस दाल-चावल खाकर जिंदा है. बीच समंदर में फंसे वो सब जल्द से जल्द वतन-वापसी चाहते हैं. हमेशा की तरह सुषमा स्वराज ने तुरंत ट्वीट करके जल्द ही एक्शन लेने का भरोसा दिया है. sushma  

ये स्टोरी प्रज्ञा श्रीवास्तव ने की  है.


  ये भी पढ़ें: फ्रिज नहीं सुधरवा सकती, इंसानों की मदद में बिजी हूं: सुषमा स्वराज सुषमा स्वराज ने उसकी मदद की, जो मोदी और उन पर गंदे जोक्स मारता था 'सुषमा स्वराज जी, मुहब्बत को यूं बचाए रखने के लिए थैंक्यू'

Advertisement
Advertisement