जब भी हम डांस फ्लोर पर जाते हैं, डीजे वाले बाबू एक गाना जरूर बजाते हैं. ‘सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई’. गाना है फिल्म विश्वात्मा का और कहानी है एक ऐसी लड़की की, जो अपने इंडियावाले क्रश से नामिबिया में टकरा जाती है. वो तो थी ‘सनिमा’ की बात, मगर रियल लाइफ में भी एक मोहतरमा अपने प्यार से तकरार (बोले तो मुलाकात) के लिए UK से उड़कर आठ हजार किलोमीटर दूर USA जा पहुंचीं. मतलब सात समंदर तो नहीं मगर अटलांटिक महासागर तो पार कर ही लिया.
एक महिला 8000 किलोमीटर की यात्रा करके डेट के लिए पहुंची, जानें फिर क्या हुआ?
एक महिला अपनी पहली डेट के लिए लगभग 8 हजार किलोमीटर की यात्रा करके एक आदमी से मिलने पहुंच गई. इतनी लंबी दूरी तय करके भी जो हुआ उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे!
.webp?width=360)
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड किंगडम की ‘कायले कैसल’ अपनी पहली डेट के लिए लंदन से सैन फ्रांसिस्को पहुंच गईं. पिछली सर्दी में मैक्सिको के प्यूर्टो वालार्टा में छुट्टियां मनाने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने कैसल से संपर्क किया. इसके बाद प्रोफेशनल लाइफ कोच ने प्यार के लिए लगभग आधी दुनिया का चक्कर लगाने का फैसला किया. उन्होंने फरवरी में उस आदमी से यह सोचकर संपर्क किया कि इससे एक बेहतर शुरुआत होगी. जल्द ही उन्हें गोल्डेन स्टेट आने का निमंत्रण मिला जहां वह आदमी रहता था और काम करता था.
डेटिंग की खातिर हजारों किलोमीटर का सफर तय करने के बाद भी कायले को हासिल कुछ खास ना हुआ. दरअसल अमेरिका के पश्चिमी तट की कुछ सबसे सुंदर जगहों पर एक साथ कुछ समय बिताने के बाद कैसल को एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ी है. कार्मेल-बाय-द-सी के खूबसूरत शहर और सैन फ्रांसिस्को के दक्षिण में आसपास के समुद्र तट के पास घूमने के बाद वे दोनों योसेमाइट नेशनल पार्क की ओर गये. कैसल बताती हैं कि यहीं से चीजें गड़बड़ होनी शुरु हुईं.
ये भी पढ़ें - भारतीय यूनिवर्सिटी पहुंचे जापानी बुजुर्ग ने तमिल गाना गाकर धूम मचा दी, वीडियो वायरल
उन्होंने बताया कि वह आदमी हमेशा अपने फोन में व्यस्त रहता था और अपने काम पर फोकस रहता था. उसे परवाह ही नहीं थी कि हम दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक पर हैं. उन्होंने आगे बताया कि
मुझे घूमना पसंद है लेकिन वह कार में बैठकर फोन में लगा रहता था. वह मेरा बहुमूल्य समय था लेकिन वह काम कर रहा था और ‘बार’ में जा रहा था.
कैसल बताती हैं कि उनकी निराशा और दोनों के बीच एक वास्तविक संबंध न बन पाने के बावजूद उनको कोई पछतावा नहीं है. क्योंकि अब वे करीबी दोस्त हैं. उन्होंने आगे बताया कि हमने दोस्त बने रहने का फैसला किया है. समय के साथ आप हर किसी को जानने लगते हैं. हम अभी भी संपर्क में हैं और हमने खूब मजे किए लेकिन हमने दोस्त बने रहने का फैसला किया है.
वीडियो: 'कन्हैया मेरा छोटा भइया', जानें बंपर वायरल वीडियो की पूरी कहानी













