The Lallantop

हाथरस केस: विवादों में रहे डीएम प्रवीण कुमार को मिर्जापुर का डीएम बनाया गया

दलित लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या के मामले में प्रशासन पर सवाल उठे थे.

Advertisement
post-main-image
IAS प्रवीण कुमार. फाइल फोटो. फोटो सौजन्य- आजतक
गुरुवार 31 दिसंबर. साल 2020 का आखिरी दिन. यूपी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किए. हाथरस के जिलाधिकारी समेत 11 IAS अफसरों और 10 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया. हाथरस कांड के बाद विवादों में आए डीएम प्रवीण कुमार को मिर्जापुर का डीएम बनाया गया है. हाथरस के एक गांव की 19 बरस की लड़की 14 सितंबर को कथित तौर पर गैंगरेप का शिकार हुई. अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चला. घटना के 15 दिन बाद उसकी मौत दिल्ली के अस्पताल में हो गई. लड़की की मौत के बाद रात में ही उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. परिवार वालों का कहना है कि उनकी मर्ज़ी के बिना पुलिस ने ज़बरन दाह संस्कार किया. इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़का. पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के खिलाफ जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन हुए. डीएम पर उठे थे तमाम सवाल इस प्रकरण के बाद जिलाधिकारी पर तमाम तरह के सवाल उठाए गए. उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वह पीड़ितों के परिजनों को धमकाते दिखे थे. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी यूपी सरकार से डीएम को ना हटाने पर सवाल किया था. हालांकि अब यूपी सरकार ने प्रवीण कुमार को मिर्जापुर भेज दिया है. यूपी जल निगम के जॉइंट मैनेजिंग डारेक्टर रमेश रंजन को अब हाथरस का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा गोंडा के डीएम नितिन बंसल को प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है. चंदौली के डीएम नवनीत सिंह को मुथुरा का चार्ज दिया गया है. फतेहपुर के डीएम संजीव सिंह को चंदौली की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सोनभद्र के जिलाधिकारी एस राजलिंगम को कुशीनगर और औरैया के डीएम अभिषेक सिंह को सोनभद्र का चार्ज सौंपा गया है. मिर्जापुर के डीएम को मिला ये पद इसके अतिरिक्त बलरामपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश को जीडीए (गाजियाबाद विकास प्राधिकरण) का उपाध्यक्ष बनाया गया है. मार्केंडेय शाही को गोंडा का नया डीएम बनाया गया है और बलरामपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा श्रुति को. विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन अपूर्वा दुबे को फतेहपुर का चार्ज सौंपा गया है. औरेया के नए डीएम बने हैं सुनील कुमार वर्मा. वर्मा इससे पहले विशेष सचिव खाद एवं रसद के पद पर थे. मिर्जापुर के डीएम सुशील पटेल को संयुक्त प्रबंध निदेशक, जल निगम लखनऊ बनाया गया है. कुशीनगर के डीएम भूपेंद्र चौधरी को सिंचाई एवं जल संसाधन में विशेष सचिव बनाया गया है. मथुरा के डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र को राज्य कर विभाग में विशेष सचिव का पद दिया गया है. और प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी रुपेश कुमार को चीनी एवं गन्ना विकास में विशेष सचिव बनाया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement