The Lallantop
Logo

दी लल्लनटॉप शो: क्या लोकसभा चुनाव में कोई ताक-झांक चल रही?

भारत के चुनाव को लेकर रूस ने अमेरिका पर क्या आरोप लगाए?

Advertisement

गुरपतवंत सिंह पन्नू. खालिस्तान समर्थक आतंकवादी, जो विदेश में बैठकर भारत के ख़िलाफ लगातार साज़िशें रचता रहा है. जून 2023 में कथित तौर पर अमेरिका में उसकी हत्या की साज़िश रची गई थी. अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने आरोप लगाया था कि इस साज़िश के पीछे भारत के एजेंट और भारत की एजेंसी का हाथ था. भारत ने तो लगातार इस तरह के आरोपों को बेबुनियाद बताकर नकारा ही है लेकिन अब इसी मामले पर रूस का भी बड़ा बयान आया है. रूस ने अमेरिका पर ही आरोप लगाया है कि वो इस तरह के आरोप अधपके सबूतों के आधार पर लगा रहा है. रूस की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने क्या-क्या कहा, 3 सबसे ख़ास बातें जानिए.

Advertisement

Advertisement
Advertisement