राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर जवाबदेही की मांग कर रहे हैं. जंतर-मंतर पर जारी विरोध-प्रदर्शन ने इस मुद्दे को और बड़ा राजनीतिक सवाल बना दिया है. लेकिन सवाल है कि क्या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस्तीफ़े से कम किसी चीज़ पर मानेंगे? ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद इतना बढ़ा क्यों? विपक्ष किन मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है? और जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शन का राजनीतिक महत्व क्या है? इस्तीफ़े की मांग, जंतर-मंतर का विरोध-प्रदर्शन और इस पूरे विवाद के पीछे की राजनीतिक बहस को समझने के लिए देखिए ‘राजधानी’ का ये एपिसोड.
राजधानी: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा क्यों मांग रहा विपक्ष? राहुल-प्रियंका के प्रदर्शन की पूरी कहानी
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन लगातार तेज हो रहा है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई विपक्षी नेता जंतर-मंतर की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और हिरासत में लिया. विपक्ष SIR और वोटर लिस्ट को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












