The Lallantop
Logo

तारीख: नेहरू ने अपने दोस्त को इस धोखे के बाद जेल भिजवा दिया!

आज 8 सितंबर है और आज की तारीख़ का संबंध है जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री शेख अब्दुल्ला से.

Advertisement

1925 के आसपास की बात है. कश्मीर के राजा हरि सिंह थे. सूबे की बहुसंख्यक आबादी मुस्लिम थी, लेकिन राजा हिंदू था. पुलिस और सरकारी पदों पर अधिकांश हिंदू ही थे. इस दौरान कश्मीर का रहने वाला एक नौजवान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट करके अपने घर वापस पहुंचा. उस समय विज्ञान में ग्रेजुएट हुआ था, काफी काबिलियत थी, लेकिन इसके बावजूद कश्मीर में उसे सरकारी नौकरी नहीं मिली. काफी हाथ पैर मारने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो एक स्कूल में मास्टरी करने लगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement