The Lallantop
Logo

मास्टरक्लास: प्लेन में पायलट ने ये चेक ना किया तो प्लेन क्रैश हो जाएगा?

विमान में तीन हाइड्रोलिक सिस्टम दिए जाते हैं. लेकिन किस हाइड्रोलिक सिस्टम पर किस चीज का कंट्रोल होता है वह जानना जरूरी है.

Advertisement

24 फरवरी की दोपहरी का वक्त. खबर आई कि केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट आईएक्स 385 को लैंड कराया जा रहा है. एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई. इस विमान ने कोझिकोड से उड़ान भरी थी और यह सऊदी अरब में दम्माम पहुंच रहा था. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हाइड्रोलिक फेल्योर का अंदेशा होने के चलते विमान की तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई. हवा में फ्लाइट, सैकड़ों यात्री सवार...और पता चले कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई है. दिमाग सुन्न पड़ जाता है. तकनीकी खराबी के चलते हमने कई हादसों को बतौर पत्रकार दर्ज किया है. आपतक खबरें पहुंचाई हैं. ऐसे में हमारी जिम्मेदारी यह भी है कि आपको बताया जाए कि हाइड्रोलिक फेल्योर होता क्या है. पायलट मोहित तेवतिया बताते हैं कि पूरे प्लेन में कई तरह से हाइड्रोलिक सिस्टम काम करता है. ब्रेकिंग सिस्टम हो या फिर रिवर्सर्स ये सब हाइड्रोलिक पर ही चलता है.
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement