The Lallantop
Logo

गेस्ट इन द न्यूजरूम: खेती से करोड़ों कमाने वाले किसान, Modi, Yogi, Akhilesh करते हैं तारीफ

Guest In The Newsroom में हमने बात की भारत के तीन ऐसे ही पद्मश्री से सम्मानित किसानों से, जिनकी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं.

Advertisement

कभी सोचा है कि खेती से करोड़पति कैसे बना जा सकता है? Guest In The Newsroom में हमने बात की भारत के तीन ऐसे ही पद्मश्री से सम्मानित किसानों से, जिनकी कहानी किसी फिल्म से कम नहीं. पहले हैं कलीम उल्लाह खान. 'मैंगो मैन ऑफ इंडिया' के नाम से मशहूर, एक ही पेड़ पर 300 से ज्यादा आम की किस्में उगाने वाले किसान. दूसरे हैं राम सरन वर्मा. हाईटेक खेती, टिशू कल्चर और केले की खेती से करोड़ों का टर्नओवर खड़ा करने वाले किसान. तीसरे हैं 'एप्पल मैन ऑफ इंडिया' हरिमन शर्मा. गर्म इलाकों में सेब उगाकर इंडिया में एग्रीकल्चर की सोच बदल देने वाले इनोवेटर. इन किसानों की कहानी एक ब्लूप्रिन्ट है कि खेती कैसे बिजनेस बन सकती है. ये सिर्फ घाटे का सौदा नहीं, इसे करोड़ों कमाए जा सकते हैं. क्या बातें हुईं भारत के किसानों से, जानने के लिए देखें गेस्ट इन द न्यूजरूम का ये एपिसोड.
 

Advertisement

Advertisement
Advertisement