The Lallantop
Logo

आसाना भाषा में: PM Modi का 'विज़न 2047' क्या है?भारत कबतक बनेगा विकसित देश?

विकसित होना क्या होता है?

Advertisement

“देश के विकास के हर पहलू में, जब हम 2047 तक एक विकसित भारत के सपने के साथ आगे बढ़ते हैं, तो यह सिर्फ एक सपना नहीं है बल्कि 1.4 अरब नागरिकों का संकल्प है. मित्रों, मेरे प्रिय परिवारजनों, मेरा अटूट विश्वास है कि 2047 में जब देश आजादी के 100 वर्ष मनाएगा, तब मेरा देश एक विकसित भारत होगा.”

Advertisement

ये शब्द हैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के. 

15 अगस्त 2023. लाल किले से अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का सपना देश के लोगों के साथ साझा किया. आजादी के 100 साल पूरे होने पर देश कितना आगे बढ़ेगा? ये तो भविष्य बताएगा. पर 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट की मीटिंग में पीएम मोदी ने एक बार फिर 'विकसित भारत' के अपने लक्ष्य को दोहराया है. 
तो हमने सोचा कि आसान भाषा में आज बात करें कि 
-विकसित होना क्या होता है?
-क्या पैमाने होते हैं इसके? 
-और पीएम मोदी का 'विकसित भारत' कैंपेन क्या है ?
 

Advertisement

Advertisement