The Lallantop
Logo

आसान भाषा में: ये फाइनेंशल इंडिकेटर्स बताएंगे कि आपके बैंक की माली हालत कैसी है

RBL बैंक पर RBI की निगरानी ने शेयर मार्केट तक को झकझोर दिया था.

Advertisement

बैंक भरोसे का दूसरा नाम है. आम आदमी के लिए अपने घर से भी सुरक्षित एक ठिकाना, जहां पसीने की कमाई जमा की जा सकती है. लेकिन यह भरोसा तब दरकने लगता है, जब एक के बाद एक कई बैंक सवालों के घेरे में आने लगते हैं. अभी लक्ष्मी विलास बैंक (LVB) से उठा बवंडर थमा भी नहीं था कि आरबीएल (RBL) बैंक पर आरबीआई की निगरानी ने शेयर मार्केट तक को झकझोर दिया. बैंक मैनेजमेंट से लेकर आरबीआई तक डैमेज कंट्रोल में उतरे. कहा गया कि बैंक में सबकुछ ठीक है. आरबीआई देश के सभी बैंकों का चौकीदार है और थानेदार भी. उस पर भरोसा तो बनता ही है. लेकिन यह सवाल किसी के भी जेहन में तैर सकता है कि क्या उसका बैंक ठीक-ठाक है. उसके लुटने-पिटने के हालात तो नहीं? असल में यह जानना कोई रॉकेट साइंस नहीं है. बस कुछ नंबरों का खेल है. जिसे समझकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या सचमुच कोई बैंक डूबने की कगार पर है. देखें वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
 

Advertisement
Advertisement