The Lallantop

वेरीफाइड अकाउंट मुझे फॉलो करते हैं लेकिन ये डेंजरस है

ट्विटर पर अगर आप भी अचानक से ब्लू टिक वालों के चहेते हो गए हैं, तो संभल जाइए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
लिखने वालों के अपने संकट हैं. एक ट्वीट कर लगता है, इसके बाद तो पॉलिसी लेवल में बदलाव आ जाएगा. कोई रीट्वीट कर दे तो लगता है अब तक ज्ञानपीठ वालों का फोन क्यों न आया? और कोई फॉलो कर ले तो लगने लगता है, अब तो अपने इलाके से लोकसभा का चुनाव लड़ ही लेना चाहिए. ऐसे ही ट्विटर पर मुझे कुछ लोगों ने फॉलो कर लिया. खोलकर देखा तो रे दद्दा. वेरीफाइड अकाउंट हैं ये तो. Twitter 3 आदमी की औकात अब ट्विटर पर उसके नाम के आगे लगे निशान से तय होती है. ऐसे में कोई नीले टिक्के वाला आदमी आपको फॉलो करे तो समझना चाहिए कि तरक्की कर रहे हो. guru तो इससे पहले कि मैं खुशी से पागल हो जाऊं, अपनी मां को फोन लगाकर ये खुशखबरी दूं. अपने पिता को कहूं, देखो वकील साहब, जिस औलाद को तुमने इतना नाकारा समझा, उसे आज कित्ते बड़े-बड़े लोग फॉलो कर रहे हैं. अब मैं उन दोस्तों से भी कहीं आगे निकल चुका था, जिनका ट्वीट केआरके लाइक कर देता है. तो ऐसा कुछ भी करने के पहले मैंने एक नज़र इन अकाउंट्स पर मारनी जरूरी समझी. सच तो ये भी है कि ये लोग कौन हैं, मुझे नहीं पता. unnamed मैं जेम्स कायसन (अगर उनका नाम ऐसे ही लेते हैं) के अकाउंट पर गया. और मेरे सारे सपने चकनाचूर हो गए. लोकप्रियता के चरम पर पहुंचकर, मैं नीचे आ गिरा. डॉक्टर शाह के क्लीनिक में इसे ही शीघ्रपतन कहा जाता है. इस भले आदमी ने 361K लोगों को फॉलो कर रखा है. K माने हजार मान के मैंने संख्या में गुणा किया. Twitter1 आंकड़ा आया, 361000. अब मैं अगर ये मानूं कि औसत नेट स्पीड से एक आदमी का अकाउंट भी देखकर फॉलो करने में इस भलमानस ने बीस सेकंड का वक़्त लगाया हो, तो समय हुआ 72,20,000 सेकंड मतलब 1,20,333 मिनट. मतलब 2005 घंटे. माने साढ़े 83 दिन. माने 11 हफ्ते. GURU 2 तो आंकड़े ये कहते हैं कि अगर सच में इस आदमी ने मुझ समेत इतने जनों को पढ़कर फॉलो किया है. तो इसने 11 हफ़्तों का वक़्त ट्विटर को दिया है. देखो, आदमी ऐसे ब्लू टिक पाता है. ऐसे बड़ा आदमी बनता है. बड़ा आदमी बनने की अपने मुश्किलें हैं, 11 हफ्ते ट्विटर पर न बैठ सको तो बड़े आदमी होने का ख्वाब देखना छोड़ दो. इसके पीछे दरअसल ट्विटर पर चल रहे स्कैम हैं. ट्विटर पर कभी भी थर्ड पार्टी ऑथेंटिकेशन शुरू न कर दें. होगा क्या कि आपको पता लगेगा आपका अकाउंट बुल्गारिया से लेकर अर्जेंटीना तक से खुल रहा है. अचानक से किसी को भी फॉलो करने लगेंगे. कोई भी आपको फॉलो करने लगेगा. पहले तो ये किसी ऐप या वेबसाइट के जरिये हुआ करता था, बालक बुद्धि के लोग इसे लगाकर फर्जी फॉलोअर बनाकर रुतबा गांठते थे. लेकिन अब देखिए, ब्लू टिक वाले अकाउंट्स तक ये जा पहुंचा है.
ये भी पढ़िए:

शुरू हो गयी है अनुराग कश्यप बनाम नरेंद्र मोदी की दूसरी इनिंग्स

इस बार शोभा डे, सुषमा स्वराज पर ट्वीट कर फंस गईं

 

Advertisement
Advertisement