हम अपने देश के सैनिकों पर नाज करते हैं. बच्चों को गणतंत्र दिवस की परेड दिखाने ले जाते हैं. जब खुशी से जश्न मनाते, या परेड में झंडे को सलाम करते इन सैनिकों की तस्वीरें हम तक आती हैं, हम खुश हो जाते हैं. मुस्कुराते उठते हैं. पर यही सैनिक लड़ाइयों में मारे जाते हैं. और सैनिक ही नहीं, मारे जाते हैं दोनों तरफ के मासूम लोग. जिनकी तस्वीरें कम आती हैं. क्योंकि सरकार ऐसी तस्वीरें जारी नहीं करती.

ये तस्वीरें हम तक लाते हैं कॉन्फ्लिक्ट फोटोग्राफर. यानी वो फोटोग्राफर जो बिना अपनी जान की परवाह किए पहुंच जाते हैं जंग के मैदान में. तस्वीरें उतारने. वो तस्वीरें जो एकतरफा जश्न की नहीं, बल्कि सच की होती हैं. जो जंग को आपके सामने ला कर नंगा खड़ा कर देती हैं.

'रिपोर्टर्स विदआउट बॉर्डर्स' नाम की वेबसाइट ने रिलीज किया ये विडियो. इन फोटोग्राफरों के बारे में बताते हुए. कि ये न होते तो लड़ाइयों को आप एक शो की तरह देखते. जिसमें जश्न होता, करुणा नहीं. समझिए, देखिए और दिखाइए इसे. ये रहा लिंक. https://www.youtube.com/watch?v=V_A27rIOoco