
तस्वीर के वायरल होने का किस्सा ये था कि 21 जून 2012 को ये फोटो रेडिट पर अपलोड हुई. टेक्सास के एक रेडिट यूजर जिसका अकाउंट manute3392 नाम से था. उसने Skeptical 3rd World Child नाम से ये फोटो अपडेट की. फोटो उसे शायद अपने किसी दोस्त के फेसबुक पेज से मिली थी. उसने रेडिट पर चढ़ा दी. वहां से ये फोटो वायरल होना शुरू हो गई. कुछ ही घंटों में ये रेडिट के फ्रंटपेज पर जा पहुंची. ये एक बड़ी बात थी. अपलोड होने के 24 घंटों में ये हाल था कि उस पर 17 हजार अपवोट और 700 से ज्यादा कमेंट थे. इस पर तरह-तरह की बातें लिखी जाने लगीं, कुछ में अफ्रीकन देशों का मजाक था तो कुछ में विकसित देशों की खिल्ली उड़ाई गई थी.

इस फोटो में जो लड़की दिख रही है. वो हिना प्रणव नाम की एक मेडिकल स्टूडेंट थी. हिना शिकागो में रहती हैं. और ये बच्चा युगांडा का था. 2012 में हिना उत्तरी युगांडा के गुलू शहर में एक चैरिटी टूर के सिलसिले में गईं थीं. वहीं एक लोकल बाजार में ये बच्चा उन्हें मिल गया. इस बच्चे से बतियाते हुए उनके साथियों ने ये तस्वीर खींच ली और बाद में ये तस्वीर इंटरनेट पर पहुंच गई, वायरल हुई और बहस का मुद्दा बन गई. एक तस्वीर और है जो कम देखी गई है.

Source- Imgur
कुछ लोग इससे आहत भी हुए. दरअसल जो मीम इस तस्वीर पर बन रहे थे, वो अफ्रीकन देशों से जुड़े स्टीरियोटाइप दिखाते थे. अफ्रीकन देशों को ऐसी जगह के तौर पर बताया और उनकी खिल्ली उड़ाई जा रही थी जैसे वो कितने फटेहाल, गरीब, भुखमरी से जूझते और युद्ध से घिरे होते हैं. मजाक इस हद तक बढ़ गया कि साफ-साफ नज़र आने लगा पश्चिमी विकसित देश के लोग अफ्रीका के बारे में कितनी हिकारत भरी सोच रखते हैं.

कुल जमा इस तस्वीर पर दोनों तरह के मीम बने जो दोनों पक्षों का मजाक बनाते थे.
नमूने देखिए
विकसित देशों के लोगों के पास इतना खाना होता है कि वो ये तय कर सकते हैं कि उन्हें अब और नहीं खाना है.
विकसित देशों के लोग एसी होते हुए भी मजे के लिए घर से बाहर सोते हैं, ये मीम एक तरफ तो विकसित देशों के चोचलों का मजाक बनाता है, दूसरे तरफ ये स्टीरियोटाइप भी बनाता है कि अफ्रीकन देशों में लोगों के पास रहने को घर तक नहीं होता.

ये मीम अफ्रीकन देशों में पीने का साफ़ पानी तक न मिलने की खिल्ली उड़ाता है.

ये भी पढ़ें.
मुट्ठी में दबी रेत ने बना दिया उसे इंटरनेट का सबसे मशहूर बच्चा












