The Lallantop

प्रधानमंत्री के पास 90 हजार रुपये कैश में थे, लाइन में कब लगेंगे?

नोट बैन का असर तो सब पर हुआ है.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी अपने पुराने नोट एक्सचेंज कराते अपने नजदीकी बैंक में
पूरा देश नोट बदलने की कवायद में लगा हुआ है. एटीएम के बाहर लोग घंटों लाइन में लगे रहते हैं. तरह-तरह की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं. अब लोगों की दिक्कत ये है कि उनके पास जो पांच सौ और हजार के नोट हैं, वो किसी काम के नहीं रहे. राहुल गांधी भारी भीड़ के बीच बैंक गए. पर ताम-झाम लेकर. नोट बदलने से ज्यादा वो विरोध वाली मुद्रा थी. हम बात कर रहे हैं एक आम इंसान की दिक्कतों की. कि जब आपके पास कैश हो पुराने नोटों का, तो आप कैसे चेंज करवायेंगे. तो क्या नेताओं के पास कैश है ही नहीं? पर 2014 के लोकसभा चुनाव के समय सारे नेताओं ने अपनी संपत्ति का डिक्लेरेशन किया था. उसमें कैश भी था. कुछ का बाद में पता चला. किसी का अभी पता चल रहा है कि कितना कैश है. कुछ के पास हजारों में है, तो कुछ के पास लाखों में. क्या इतना पैसा बदलवाने के लिए ये लोग खुद लाइन में लगेंगे?

1. पीएम नरेंद्र मोदी

प्राइम मिनिस्टर ऑफिस (PMO) के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 31 मार्च 2016 तक 89 हजार 700 रुपए कैश था. अब इस कैश में हजार और पांच सौ के नोट तो होंगे ही.

2. राहुल गांधी 

2014 के लोकसभा चुनाव के समय इलेक्शन कमीशन को दिए एफिडेविट के मुताबिक, राहुल गांधी के पास 10 करोड़ की संपति है. जिसमें 35 हजार का कैश है. इस कैश में से चार हजार रुपए उन्होंने पहले ही एक्सचेंज करवा लिया है.

3 . अरुण जेटली 

2014 लोक सभा चुनाव के समय इलेक्शन कमीशन को दिए गए एफिडेविट के हिसाब से अरुण जेटली के पास 1.35 करोड़ रुपए का कैश है. मार्च 2015 में ये 95.35 लाख रुपए था. मार्च 2016 में घटकर 65.29 लाख रुपए हो गया है.

4. महेश शर्मा 

केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा ने 2014 लोकसभा चुनाव में एफिडेविट में अपनी कुल संपति 47 करोड़ बताई थी. जिसमें एक लाख का कैश था. पांच सौ-हजार के नोट भी तो होंगे.

5. जगनमोहन रेड्डी 

आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के पुत्र और वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी देश के सबसे अमीर नेताओं में से एक हैं. उन्होंने कडप्पा लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करते हुए 416 करोड़ रुपए की संपत्ति होने की घोषणा की थी. यह देश में किसी भी राजनीतिज्ञ द्वारा घोषित सबसे अधिक सम्पत्ति का ब्यौरा है. 12 लाख का कैश था उनके पास.

6. मायावती 

2012 में हुए राज्यसभा चुनाव में जमा किए एफिडेविट में मायावती ने 12 लाख कैश होने की बात कही थी.

7. राजीव शुक्ल 

राजीव शुक्ल कांग्रेस के नेता हैं. कांग्रेस की केंद्र सरकार में मंत्री भी थे. 2014 में राज्य सभा के जमा किए गए एफिडेविट के मुताबिक इनकी कुल 30 करोड़ रुपए की संपत्ति है. जिसमें पांच लाख रुपये का कैश उनके पास था.

8. मुलायम सिंह यादव 

2014 लोकसभा चुनाव में इलेक्शन कमीशन को दिए गए एफिडेविट के मुताबिक मुलायम सिंह यादव के पास 15 करोड़ 96 लाख 71 हजार 544 रुपये थे, जिसमें लगभग एक लाख का कैश था.

9. अरविंद केजरीवाल 

दिल्ली में 2015 के विधानसभा चुनाव के समय जमा किए गए अपने एफिडेविट में अपनी कुल संपत्ति दो करोड़ बताई थी. जिसमें मात्र 15 हजार रुपए कैश का जिक्र था.

10. नितिन गडकरी 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान अपने एफिडेविट में अपनी संपत्ति 15 करोड़ बताई थी. जिसमें 24 हजार रुपए का कैश था.
 

ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने लिखी है 


नोट बैन: अब रोज दो हजार के नोट ही बदले जा सकेंगे

इस बैंक के पीछे लाइन लगाओ, खिड़की से गड्डी गिरती है!

मुबारक हो! नई नोटों की पहली रिश्वत दी जा चुकी है

यहां पोस्ट-ऑफिस के लोग अस्पतालों में पहुंच पैसे बांट रहे हैं!

'बीजेपी नेता बताएं, बेटी की शादी के लिए 500 करोड़ रुपये कहां से आए'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement