पहले तो वो ड्राइविंग सीट पर बैठे थे, लेकिन बाद में स्टीयरिंग अपने दोस्त के हाथ में थमा दी और खुद अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ आगे की बकेट में जाकर बैठ गए. चेतन का इस अनोखे तरीके से ब्याह करने का कारण था उनका अपने काम के प्रति सम्मान. यूं उन्होंने अपनी दुल्हन के साथ-साथ उस जेसीबी मशीन के प्रति भी प्रेमाभिव्यक्ति का ज़रिया ढूंढ निकाला, जो उनकी रोज़ी-रोटी है. इस अद्वितीय विवाह का लोगों ने भी जमकर आनंद लिया और ये शादी सोशल मीडिया पर छाई हुई है. दी लल्लनटॉप इस अद्भुत जोड़े को शादी की ढेरों शुभकामनाएं देता है और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है. ये भी पढ़ें:











.webp?width=60&quality=70)












