BBCयूएन के मुताबिक लगभग दो लाख लोग रिफ्यूजी बनेंगे. इनके लिये इंतजाम किये जा रहे हैं. सरकार बाकी लोगों को कह रही है कि आप घर में ही रहिये लड़ाई होने तक. इराकी सेना शहर के साउथ से हमला कर रही है. और इनकी सहायक कुर्दिश सेना ईस्ट से. अभी ये लोग शहर से 40 किलोमीटर दूर हैं. अंदाजा है कि मोसुल शहर में घुसने में दो हफ्ते लगेंगे. शहर को फ्री कराने में दो महीने.
BBCजून 2014 में इराकी सेना इस शहर से भाग गई थी. जब ISIS के लड़ाके घुसे. उस वक्त सेना को बड़ा चिढ़ाया गया था. I.R.A.Q. का मतलब बताया जा रहा था कि I Ran Away Quickly. मैं जल्दी से भाग गया.पर ऐसा नहीं था कि सेना बगदादी से डर के ही भाग गई थी. मोसुल में सुन्नी आबादी है. जबकि बगदाद में शिया अधिकारी हैं. तो ये अलग लफड़ा था. बगदादी को इसी वजह से यहां सपोर्ट था. फिर नेता तो नेता ही होते हैं. प्रधानमंत्री लोग भी सबका साथ, सबका विकास नहीं कर पाये थे. सुन्नी अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे थे. उसके बाद आतंकवादियों ने मार-काट मचा दी थी. सुन्नी भी शहर छोड़ के भागने लगे थे. जो रुक गये, बड़ी मुश्किल में थे.
मोसुल का मतलब है लिंक. जो एक जगह को दूसरी जगह से जोड़ता है. हजार साल पहले ये अपने कॉटन के लिये फेमस था. जिसे मुस्लिन कहते थे. बाद में ये शहर चंगेज खान के नाती हलाकू खान के चंगुल में आया था. फिर ओटोमन साम्राज्य में भी आय़ा. उसके बाद ब्रिटिश राज में इराक देश बनने के साथ उसमें चला आया. तब तक ये तेल, कॉटन, सीमेंट के लिये फेमस हो चुका था. और ये इस्लामिक भी नहीं था. इसमें कई समुदाय रहते थे. कुर्द, तुर्कमेन, अस्सीरियन और शिया-सुन्नी तो थे ही.

सद्दाम के वक्त ही स्थिति वैसी ही रही. पर अमेरिका के हमले के बाद खराब हो गई. इस शहर में अल-कायदा, कुर्द लड़ाके, सद्दाम की पार्टी के सारे अमेरिका के खिलाफ लड़ रहे थे. उस वक्त सारे देशभक्त बने पड़े थे. पर ISIS के आने के बाद स्थिति फिर बदल गई. कुछ दिन तो किसी को समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है. क्योंकि ये ग्रुप बिल्कुल ही अलग था. ये लोग उस इस्लाम की बात कर रहे थे जो इनको भी नहीं पता था. जॉर्डन के एक गुंडे जरकावी के शुरू किये हुये इस ग्रुप ने इस्लामी राज की नई इबारत लिखनी शुरू की. जिसमें नियम हमेशा चेंज होते रहते था.
रिफ्यूजी BBCजून 2014 में इन लोगों ने मोसुल पर कब्जा कर लिया. इनका डर इतना था कि 800 आतंकवादियों के सामने 20-25 हजार की सेना हथियार छोड़ के भाग गई. फिर यहीं पर ISIS ने शरिया के नाम पर राज करने का ऐलान किया और अपना नाम बदल कर इस्लामिक स्टेट रख लिया. मोसुल की फेमस मस्जिद में बगदादी कई सालों के बाद पहली बार लोगों के सामने आया.

फेमस हब्वा मस्जिद जो थोड़ी झुकी हुई है
फिर औरतों पर पाबंदी लगनी शुरू हुई. सिगरेट पीना बंद कराया गया. चोरी के इल्जाम में हाथ काटे जाने लगे. लोगों के घरों में घुस नियम-कानून बनने लगे. मोसुल के हजार साल पुराने कल्चर को तोड़ा जाने लगा. हेरिटेड बिल्डिंगें तोड़ी जाने लगीं.
दो साल बाद अब इराकी सेना ने कलेजा दिखाया है. पर पता चल रहा है कि आतंकवादियों ने भी पूरा इंतजाम किया है. सुरंगें खोदी हैं. माइंस बिछाई हैं. कार बम तैयार किये गये हैं. सिविलियन लोगों को हथियार की तरह इस्तेमाल किये जाने का प्लान है. पर 25 हजार की इराकी सेना कमर कस के तैयार है. खबर है कि बगदादी इस शहर में घिरा हुआ है. देखें खबर क्या आती है.
ये भी पढ़ें:












