The Lallantop

सौ बंदरों का जूस पीने वाला पाकिस्तानी क्रिकेटर

इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान का मैच चल रहा था कनाडा में. इंज़माम ने सुनाई उस मैच की ये कहानी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडिया वर्सेज़ पाकिस्तान. मैच हो रहा था कनाडा में. मुहम्मद ज़ाहिद बोलिंग पे लगे हुए थे और बैटिंग पे थे सिद्धू पाजी. सिद्धू वो हैं जो पहले लम्बे लम्बे छक्के ठोंकते थे और अब शेर ठोंकते हैं. और तो और लोगों से कहते हैं ठोंको-ताली.
Siddhu batting
Siddhu batting

सिद्धू स्ट्राइक पे थे जहाँ आमिर सोहेल उन्हें बार-बार कुछ न कुछ कहते हुए परेशान करने पे तुले हुए थे. कुछ देर तो सिद्धू ने बर्दाश्त किया लेकिन जब पानी सर के ऊपर से निकल गया तो सोहेल से रिक्वेस्ट की कि चुप हो जाए. सिद्धू ने कहा,
मैं अभी पूरी कालों की टीम झेल के आ रहा हूँ.
वो वेस्ट इंडीज़ की टीम की बात कर रहे थे. उस वक़्त में वेस्ट इंडीज़ की टीम दुनिया की सबसे बेहतरीन तेज़ गेंदबाजी के लिए फेमस थी. सात-सात फुट लम्बे तेज़ बॉलर्स से लैस वेस्ट इंडीज़ कभी भी किसी भी बैट्समैन को ज़मीन चटा दिया करती थी. सिद्धू इसी बात की दुहाई दे रहे थे कि उन्हें ज़बरदस्ती परेशान न किया जाए. उन्होनें वेस्ट इंडीज़ को झेला है. लेकिन आमिर सोहेल कहाँ मानने वाले थे? वो लगे पड़े थे. सिद्धू अपनी आदत के खिलाफ़ बस सुने जा रहे थे. जब सुनना भी बर्दाश्त न हुआ तो वो स्लिप में खड़े सोहेल की तरफ पलटे और बोले,
तू कोई सौ बंदरों का जूस पी के पैदा हुआ है.
सोहेल ने सिद्धू छोड़ो, बहुत देर तक तो अपनी ही टीम के प्लेयर्स से कुछ न कहा.
 
सिद्धू का आमिर सोहेल से एक और लफड़े का वीडियो इधर:
https://www.youtube.com/watch?v=zDlTY4Syimw

Advertisement
Advertisement