The Lallantop

लिख के दे रहे हैं: भारत कबड्डी वर्ल्ड कप जीतेगा

इंडियन कबड्डी टीम ने जो मिला है, वो जीता है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडियन कबड्डी टीम ने जो मिला है, वो जीता है - सारे वर्ल्ड कप, सारे एशियन गेम्स, सब कुछ. अबकी बार का वर्ल्ड कप भी कुछ अलग नहीं होने जा रहा. दरअसल भारत की कबड्डी टीम इतनी मज़बूत है कि 14 खिलाड़ियों को 2 अलग-अलग टीमों में बांट दिया जाए तो दोनों टीमें फाइनल में पहुंच जाए. सच इज द डोमिनेशन मित्रों.

29kabaddi

Advertisement
सर्कल फॉर्मेट के 4 वर्ल्ड कप हुए हैं, चारों भारत, एशियन गेम्स में 7 गोल्ड हुए हैं, सातों भारत और इंटरनेशनल फॉर्मेट में कबड्डी के 2 वर्ल्ड कप हुए हैं, दोनों भारत ने जीते हैं. करीब 30 साल के कबड्डी के सफर में सिर्फ एक बार भारत हारा है – सैफ गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान से. भारतीय महिलाओं ने भी कबड्डी में जो कुछ खेलने को मिला है, जीता है. इंटरनेशनल फॉर्मेट में कबड्डी का ये तीसरा वर्ल्ड कप है. भारत के कप्तान अनूप कुमार और कोच बलवान सिंह के सामने सबसे बड़ी समस्या होगी कि आखिरी 7 खिलाड़ियों में किसको खिलाएं और किसको बाहर बैठाएं. मुश्किल इतनी ही नहीं थी बल्कि नेशनल कैंप में 26 खिलाड़ियों में से 14 खिलाड़ी चुनना भी टेढ़ी खीर था. कैप्टन कूल अनूप कुमार के साथ हम तो कह दें कि मनजीत चिल्लर, धरमराज जैसे पुराने विजेता और दीपक हुड्डा, राहुल चौधरी प्रदीप नरवाल और नितिन तोमर उतरेंगे. पर इनमें अंतर इत्ता कम है कि कोई भी बाहर नहीं रखा जा सकता.

01Pro Kabbadi_Oct 7, 2016

यह पहली बार है कि कबड्डी वर्ल्ड कप में 12 टीमें खेल रही हैं. और पाकिस्तान नहीं खेल रहा है. ऐन टैम पर उड़ी हमलों के कारण पाकिस्तान का प्रतियोगिता में शामिल होना रद्द कर दिया गया. और केन्या को शामिल किया गया. भारत के मुकाबले भारत बनाम कोरिया शुक्रवार, 7 अक्टूबर 8 बजे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया शनिवार, 8 अक्टूबर, 9 बजे भारत बनाम बांग्लादेश मंगलवार, 11 अक्टूबर, 9 बजे भारत बनाम अर्जेंटीना शनिवार, 15 अक्टूबर, 9 बजे भारत बनाम इंग्लैंड मंगलवार, 18 अक्टूबर, 9 बजे सेमीफाइनल पहला- 21 अक्टूबर, शुक्रवार रात 8 बजे दूसरा- 21 अक्टूबर, शुक्रवार रात 9 बजे फाइनल 22 अक्टूबर, रविवार रात 9 बजे और भारत की वर्ल्ड कप जीत की हैट-ट्रिक   कुल 32 कबड्डी खेलने वाले देशों में असल मुकाबला भारत और इरान के बीच होगा. दोनों अलग-अलग ग्रुपों में हैं. ईरान ही है, जो भारत को कबड्डी में कुछ टक्कर दे सकता है. इरान के कबड्डी उदय से पहले एशियन गेम्स में आमतौर पर सेट फॉर्मेट रहता था. स्वर्ण – भारत, रजत – पाकिस्तान और कांस्य – बांग्लादेश. लेकिन ईरान धीरे-धीरे अंतर कम कर रहा है. भारत ने इस फॉर्मेट के अपने पिछले दोनों वर्ल्ड कप ईरान को हराकर ही जीते थे. 2004 में स्कोर था 55-27 और 2007 में 29-19 और इस बार भी 22 अक्टूबर को इरान से ही फाइनल मुकाबला होने वाला है, जीत भारत की ही होने वाली है पर स्कोर नहीं बता सकते. किसी वर्ल्ड कप की पूरी स्क्रिप्ट थोड़े ही लिखी जा सकती है.

02 POOL A AND B _Oct 7, 2016

Advertisement
कबड्डी बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल है लेकिन एशियन टीमों में सबसे बड़ा उत्थान हुआ है साउथ कोरिया का. साउथ कोरिया को कबड्डी खेलते हुए सिर्फ 11 साल हुए हैं लेकिन पिछले एशियन गेम्स में बांग्लादेश जैसी दिग्गज टीम को पछाड़ते हुए कांस्य पदक जीत लिया. साउथ कोरिया के एक-दो खिलाड़ियों को प्रो-कबड्डी लीग में खेलने का भी अनुभव है. बाकी टीमों में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड जैसी टीमें हैं जो रग्बी, अमेरिकन फुटबॉल जैसे कबड्डी से काफी-मिलते जुलते खेल खेलती हैं. पोलैंड की टीम के ज्यादातर खिलाड़ी मिक्स्ड मार्शल आर्ट और रग्बी से आए हैं. लेकिन फिर भी ये उम्मीद करना की भारत के ताज को कोई खतरा होगा, गलत आकलन होगा. लाइक ए बॉस भारत ये वर्ल्ड कप जीत रहा है मित्रों. हालांकि आत्मविश्वास की अति भी बुरी होती है पर फिर भी कबड्डी टीम खेलती ही ऐसा है कि ये नहीं लिख सकते कि जीत की संभावना है, जब पता ही हो कि जीतना है.  22 अक्टूबर को पुन: पढ़ लीजिएगा ये लेख.

Advertisement
Advertisement