हां तो एक अच्छे दोस्त की तरह हम आपको बताएंगे कि कीबोर्ड के कुछ बटनों पर निशान क्यों होता है. कुछ नहीं, असल में दो बटनों पर. ये बटन हैं 'F' और 'J'. भरोसा नहीं है तो अपने लैपटॉप पर चेक कर लो.

कीबोर्ड का लेआउट
अब सुनिए. ये जो बीच वाली लाइन होती है कीबोर्ड की, इसको होम रो कहते हैं. यानी सबसे जरूरी रो. जो भी टाइपिंग सीखता है, वो सबसे पहले इसी लाइन से शुरू करता है. चूंकि F और J वाले बटन कीबोर्ड के बीचोंबीच होते हैं, इनमें उभार दिया जाता है. ताकि जब आप टाइप करें, आपकी उंगलियों को पता चल जाए कि वो कौन से बटन पर हैं. क्योंकि टाइपिंग करने के लिए जरूरी है आप स्क्रीन पर देखें.
टाइपिंग का पहला पाठ ये होता है कि आप होम रो पर पांचों उंगलियों से टाइप करना सीखें. इस हिसाब से आपकी सबसे मजबूत उंगलियां, यानी बाएं और दाएं हाथ की तर्जनी उंगलियां क्रमशः F और J पर आती हैं. F के बाईं तरफ D, S और A पर बाएं हाथ की बाकी उंगलियां आती हैं. और J के दाईं ओर दाएं हाथ की बाकी उंगलियां. कन्फ्यूज क्या हो रहे हैं, कीबोर्ड पर देख लीजिए.
दोनों अंगूठे स्पेस बार पर आते हैं. ऐसे आप बनते हैं बेहतर टाइपिस्ट. और मेरी तरह आपको तीन उंगलियों से टाइप नहीं करना पड़ेगा.
ये भी बता दें कि कीबोर्ड में ये बदलाव जून ई. बोटिच ने किया था. जिसका पेटेंट उन्हें 2003 में मिला था.
ये भी पढ़ें:
ऑफिस या मॉल के टॉयलेट में दरवाज़ा नीचे से खुला क्यों होता है?













