The Lallantop

वो गाना जो दूरदर्शन ने हमें हमेशा गलत ही दिखाया

जॉन वाली 'साया' फिल्म देखी है आपने? उसका ये गाना याद है? जो हमेशा गलत ही आया करता था.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
एक टाइम था, जब नए गाने सिर्फ DD पर आया करते थे. गाने क्या आते थे. घर पर बस दूरदर्शन वाला एंटीना लगा था. हमारा घर किसी डीटीएच, डिश टीवी या केबल क्रांति में नहीं आया था. और एंटीना वो चीज जो दुनिया के किसे कोने में चींटी भी पाद मारे तो खराब हो जाता था. एक जमाना था, जब दुनिया की सबसे सेंसिटिव चीज एंटीना में बंधा तार होता था. हवा बाद में चलना शुरू होती वो पहले सरेंडर कर देता था. लेकिन टेक्निकल झोल सिर्फ हमारे एंटीने में नहीं था. 2003 में एक फिल्म आई थी. साया. अनुराग बसु डायरेक्टर थे. जॉन थे, तारा शर्मा थीं. हल्ला मचा भुतही पिच्चर है. पर देखे तो मामला कुछ और था. तो इसी फिल्म का एक गाना था. हर तरफ हर जगह तू है. श्रेया घोषाल इसमें दिखती हैं. स्कूल ड्रेस में गा रही होती हैं. https://www.youtube.com/watch?v=j_KX8LITVfQ टीवी पर जब भी ये गाना दिखता. गलत दिखता. इसका वीडियो-ऑडियो से मैच नहीं करता था. वीडियो आगे-आगे चलता. गाना पीछे रहता है. ऐसा जब पहली बार देखा तब भी हुआ. बाद में टीवी पर जब फिल्म आई तब भी यही झोल था. यहां तक कि CD में फिल्म तो ठीक-ठाक चलती. लेकिन गाने की बारी आती तो फिर वही नौटंकी. माने हमने जब भी ये गाना देखा गलत ही देखा. यहां तक कि शुरुआत में यू-ट्यूब पर भी देखा तो सेम समस्या थी. बाद में टी-सीरीज के जो वीडियो आए उनमें गाना सलीके से दिखा. बाद में फिल्म भूल गई. गाना भी भूल गया लेकिन अब भी कभी सुनाई दे तो याद आ जाता है ये वही गाना था जिसे हमने गलत देखा है. इसकी वजह है. फिल्म में जब गाना दिखाया गया, तो साथ में डायलॉग्स भी थे. गाने में नहीं. लेकिन विजुअल्स पूरे थे. इसी चक्कर में सब आगे पीछे हो गया.

Advertisement
Advertisement