"लाइफ़ एक बहुत बड़ी सी रुकावट है तुम्हारी आंखों के सामने मौजूद है तुम जितनी बार भी उससे पार पाना चाहोगे, वो वापस उठेगी, और तुम्हें मुंह के बल ज़मीन पर पटक देगी."
उससे पूछा कि दोस्त क्या हैं? तो बोला,

"लाइफ़ एक बहुत बड़ी सी रुकावट है तुम्हारी आंखों के सामने मौजूद है तुम जितनी बार भी उससे पार पाना चाहोगे, वो वापस उठेगी, और तुम्हें मुंह के बल ज़मीन पर पटक देगी."
उससे पूछा कि दोस्त क्या हैं? तो बोला,
"दोस्त वो लोग हैं जिन्हें तुम सोचते हो कि वो तुम्हारे दोस्त हैं मगर असल में वो तुम्हारा अपनी पहचान छुपाए एक दुश्मन है अपने असली रंग को छुपाये हुए और जब तुम उन्हें अपना भाई समझ बैठो वो आयेंगे और ठीक तब जब तुम कहीं और नहीं देख रहे होगे, तुम्हारा गला काट देंगे"
उससे पूछा कि पैसा क्या है? वो बोला,"पैसा ही इंसान से पागलपन करवाता है पैसा ही सारी बुराई की जड़ है पैसा ही उन सभी दोस्तों को वापस ले आता है जो इस बात की कसमें खाते हैं कि जब तुम्हें उनकी ज़रूरत थी तब वो मुसीबत में फंसे थे."
और फिर अपनी लाइफ़ के बारे में, उसमें मौजूद दुखों के बारे में बताता है
"मैं थक चुका हूं लाइफ़ से मैं पीठ में मुस्कुराते हुए संपोले दोस्तों से छुरा भोंकवाने से थक चुका हूं मैं पाप कर के थक चुका हूं मैं शराब की बोतल के जीत जाने से थक चुका हूं मैं थक चुका हूं अंत ढूंढते-ढूंढते थक चुका हूं ड्रग्स के नशे में झूमते स्किनी दोस्तों से मैं थक चुका हूं इस डीजे के मेरे रिकॉर्ड्स न बजाने से थक चुका हूं बिना किसी डील के थक चुका हूं खाली हाथ रहने और दुनिया की बकवास को झेलने से थक चुका हूं अपने दुःख में डूब जाने से थक चुका हूं अपनी गाड़ी को स्टार्ट करने से पहले पैसे उधार मांगने से मैं थक चुका हूं मादर** से जो चारों ओर कचरा करते हैं और भाग जाते हैं मैं थक चुका हूं उन नौकरियों से जो साढ़े पांच डॉलर एक घंटे का देती हैं मैं थक चुका हूं पादने और खांसने पर नौकरी से निकाल दिए जाने पर थक चुका हूं गैस स्टेशन पर क्लर्क का काम करने से क्यूंकि ये कमीना मेरे पास खड़ा होकर मुझे पागल कर रहा है मैं प्लास्टिक के बने बर्तनों को सिल्वरवेयर के नाम से इस्तेमाल करके थक चुका हूं थक चुका हूं बड़ी ऑफिशियल बिल्डिंग्स में काम करके थक चुका हूं मिलियनियर न बन कर"
मगर अगर एमिनेम के पास मिलियन डॉलर होते तो वो क्या करता?"मैं एक शराब की फैक्ट्री खोलता और पूरे प्लैनेट को दारूबाज बना देता अगर मेरे पास एक जादू की छड़ी होती तो मैं पूरी दुनिया के मुंह में अपना लिंग दे देता बिना कंडोम चढ़ाए, तब जब मैं कमोड पर बैठा होता अगर मेरे पास मिलियन डॉलर होते तो वो काफी नहीं होते क्यूंकि मैं फिर भी बाहर घूम रहा होता आर्मर्ड ट्रक्स को लूट रहा होता अगर मेरे पास एक विश होती तो मैं अपना एक बड़ा सा पिछवाड़ा मांगता जिसे मैं पूरी दुनिया को चूमने को कहता"
और ये, मार्शल ब्रूस मैदर्स III की ज़िन्दगी का फ़लसफ़ा है. पोलिटिकली इनकरेक्ट. गालियां देने वाला. जैसे को तैसा कहने वाला. इंडस्ट्री में रहते हुए इंडस्ट्री की हस्तियों को वो सब कुछ कहने वाला, जो वो अपने सबसे बुरे सपने में भी नहीं सोच सकते. ब्रिटनी स्पियर्स से 16 डॉलर्स वापस मांगता है क्यूंकि उसे उसका गाना नहीं पसंद आया. लेडी गागा को पोस्ट ऑफिस में काम करने वाली लड़की कह दिया. कहता है मिली साइरस की वैनिटी वैन में 6 सीमेन सैम्पल मिलते हैं. कहता है कि उसे शक है कि किम कार्देशियां आदमी है.
एमिनेम यानी स्लिम शेडी. स्लिम शेडी यानी एमिनेम. एमिनेम की आल्टर ईगो. वो उससे बातें करता है. एक स्विच है जो ऑन करता है और एमिनेम, स्लिम शेडी में बदल जाता है. और फिर उसे कोई बांध नहीं सकता. वो जो कहीं भी बह जाता है. किसी को भी बहा देता है. किसी को भी चोटिल करता है. उसे फ़र्क नहीं पड़ता चोट खाने वाला कौन है. उसे सिर्फ़ उन्हें आईना दिखाना होता है. सबसे फूहड़ तरीके से. फूहड़ जिसे हमने परिभाषित किया है. मगर एमिनेम के लिए वो उसके बोल हैं. शायद सबसे ईमानदार बोल. जो उसने अपनी आत्मा को चीर कर लिखा होता है. उन शब्दों में उसके जीवन की सभी सीख, सभी दुख, बुरे वक़्त की सभी यादें जुड़ी होती हैं. तब की भी जब उसकी मां उसे घर से बाहर फेंक देती थी. तब जब उसके घर में लगातार चोरियां होती रहती थीं. तब की भी जब उसे नौकरी से निकाल दिया गया और उसकी जेब में महज़ चालीस डॉलर थे और उसकी बेटी का बर्थडे आने ही वाला था. तब जब उसकी बीवी ड्रग्स के नशे में चूर रहने लगी थी. तब जब उसे खुद एक रिहेबिलिटेशन काउंसलर से मदद लेनी पड़ी थी.
एमिनेम को रोलिंग स्टोन ने किंग ऑफ़ हिप हॉप म्यूज़िक कहा. लेकिन एमिनेम को ये कहलवाने के लिए किसी की मुहर की ज़रुरत नहीं है. एमिनेम रैप के भगवान हैं. और हां,