The Lallantop

स्मिता पाटिल से दोस्ती पर क्या बोले अमिताभ

"जब उसने पहली बार मेरे साथ काम किया, वो बेहद परेशान और घबराई हुई थी." आज स्मिता का बड्डे है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
जब अमिताभ और स्मिता की फिल्म 'नमक हलाल' आई, अमिताभ बच्चन सुपरस्टार थे. फिल्में सिर्फ उनके नाम पर चल जाती थीं. प्रकाश मेहरा ने फ्रंट डेस्क पर बैठने वाली पूनम के रोल के लिए स्मिता को साइन किया, इस कॉन्फिडेंस के साथ कि बंदी इस ग्लैमरस रोल के लिए परफेक्ट है. पर स्मिता के दिमाग में कुछ और चल रहा था. पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान वो घबराई हुई थीं. उनकी मां विद्या बताती हैं कि 'आज रपट जाएं' जैसे रॉन्ची गाने को शूट करने के बाद वो बहुत उदास हो गई थीं और काफी देर तक रोती रहीं. अमिताभ संग इंटिमेट सीन करने के बाद उन्हें काफी एम्बैरेस्मेंट झेलनी पड़ी. https://www.youtube.com/watch?v=oeQGqEQq9qw विडियो मैगजीन लहरें को दिए गए एक इंटरव्यू में अमिताभ कहते हैं: "स्मिता मेरी बहुत ख़ास दोस्त थी. हम अक्सर बैठ कर बातें किया करते थे. जिस तरह का काम वो करती थी, उसे उसकी गहरी समझ थी. पर जिस तरह की पॉपुलर फिल्में मैं करता था, उसे लेकर स्मिता के मन में हमेशा एक शंका बनी रहती थी. जब उसने पहली बार मेरे साथ काम किया, वो बेहद परेशान और घबराई हुई थी. उसने मुझे कहा, "मुझे नहीं पता मैं यहां क्या कर रही हूं. गानों में नाचते हुए मैं बहुत बेवकूफ दिखूंगी." पर धीरे धीरे वो सीख गयी. मैं उससे हमेशा कहता था कि उसके जैसे कलाकारों को और मेनस्ट्रीम फिल्में करनी चाहिए. पर वो मना करते हुए कहती कि वो इसमें फिट नहीं बैठती. वो कहती, "सिनेमा और कला को देखने का मेरा तरीका अलग है. मेरी मदद करिए, वरना मैं इस सेटअप में काम नहीं कर पाऊंगी." (स्मिता पाटिल की बायोग्राफी A Brief Incandescence से)

Advertisement
Advertisement