The Lallantop
Logo

साउथ कोरिया विमान हादसे पर किसने मांगी मांफी?

South Korea के Muan Airport पर रविवार, 29 दिसंबर को लैंडिंग के समय एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में 181 लोग सवार थे. खबर लिखे जाने तक 179 लोगों की लोगों की मौत की खबर सामने आई है.

Advertisement

रविवार, 29 दिसंबर के दिन दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Muan Airport) में एक भीषण विमान हादसे हुआ. खबर लिखे जाने तक इस हादसे में 179 लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि प्लेन ‘बेली लैंडिंग’(Belly Landing) की कोशिश कर रहा था और इसके बाद रनवे में उतरते वक्त दीवार से जा टकराया. विमान हादसे (South Korea Muan plane crash) पर जेजू एयरलाइन ने दुख जताया है. कंपनी के सीईओ किम ई-बे (Kim E-bae) ने इस हादसे के लिए माफी मांगी है. घटना के असली कारण पर अभी तक क्या अपडेट है? दक्षिण कोरिया के विपक्षी नेता क्या मांग कर रहे हैं? विमान में कितने लोग सवार थे? इन तमाम सवालों का जवाब न्यूजरुम से हमारे साथी हरीश दे रहे हैं. देखिए पूरा वीडियो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement