आरबीआई के नए नियमों के अनुसार बैंक किसी मोबाइल फोन पर तकनीकी रोक तभी लगा सकते हैं, जब ग्राहक ने उसी फोन को खरीदने के लिए लोन लिया हो. कार या घर के लोन की वजह से मोबाइल बंद नहीं किया जा सकता. फोन लोन की किस्त 30 दिन से ज्यादा समय तक नहीं भरने पर ही प्रक्रिया शुरू होगी और पूरी तरह रोक 60 दिन बाद ही लगाई जा सकेगी. इसके बाद भी कॉल, एसएमएस, आपातकालीन सुविधा और जरूरी काम की सुविधाएं बंद नहीं की जा सकेंगी. लोन चुकाने के बाद बैंक को एक घंटे के अंदर फोन अनलॉक करना होगा. देरी होने पर ग्राहक को हर घंटे 250 रुपये तक का मुआवजा मिलेगा. बैंक आपके कॉल रिकॉर्ड, संदेश या फोटो नहीं देख सकेंगे. जानिए पूरी जानकारी, देखिए पूरी रिपोर्ट.
RBI ने बदले लोन रिकवरी के नियम, देरी पर ग्राहकों को मिलेगा 250 रुपये प्रति घंटे मुआवजा
आरबीआई ने मोबाइल फोन लोन को लेकर नए नियम जारी किए हैं.आखिर बैंक कब फोन पर रोक लगा सकते हैं और ग्राहक के क्या अधिकार हैं, देखिए पूरी रिपोर्ट.
Advertisement
Advertisement
ये भी पढ़ें- ममता और उद्धव के बागियों के साथ PM Modi की मीटिंग, कहा- 'चिंता न करें, मैं आपके साथ हूं'
Advertisement

.webp?width=80)












