The Lallantop
Logo

RAS Mains Exam टालने की मांग, Jaipur में अभ्यर्थियों का धरना-प्रदर्शन और अनशन

RAS Mains Exam 2024 की डेट आगे बढ़ाने की मांग पर अभ्यर्थी अड़े हुए हैं. Jaipur में उनका विरोध प्रदर्शन चल रहा है.

Advertisement

RAS Mains 2024 परीक्षा को टालने की मांग को लेकर राजस्थान यूनिवर्सिटी के बाहर अभ्यर्थियों का विरोध तेज हो गया है. 17-18 जून को प्रस्तावित मुख्य परीक्षा को सितंबर तक टालने की मांग करते हुए सैकड़ों अभ्यर्थी भूख हड़ताल पर बैठे हैं. अभ्यर्थियों का कहना है कि तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला है. लल्लनटॉप टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से बातचीत की. प्रदर्शन के कारण इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. अभ्यर्थियों की क्या मांगे हैं? जानने के लिए पूरा वीडियो देखें.

Advertisement

Advertisement
Advertisement