प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार 10 जून की शाम Operation Sindoor और आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख दुनिया को बताकर देश वापस लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की. उनके साथ डिनर किया. डेलिगेशन के सदस्यों ने पीएम से अपनी यात्रा का अनुभव शेयर किया. 7 डेलिगेशन में शामिल 59 सदस्य 33 देशों की यात्रा पर गए थे. जिनमें 51 नेता और 8 राजदूत शामिल हैं. डेलिगेशन का नेतृत्व 7 सांसदों ने किया था. इनमें भाजपा से रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, जेडीयू के संजय कुमार झा, DMK के कनिमोझी करुणानिधि, NCP (SP) की सुप्रिया सुले, कांग्रेस सांसद शशि थरूर और शिवसेना (शिंदे गुट) के श्रीकांत एकनाथ शिंदे शामिल थे. बैठक के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने क्या कहा जानने के लिए देखें वीडियो.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेशों में पाकिस्तान की पोल खोलकर लौटा डेलिगेशन, PM ने किया स्वागत
PM Narendra Modi ने मंगलवार 10 जून की शाम Operation Sindoor और आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख दुनिया को बताकर देश वापस लौटे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की. उनके साथ डिनर किया. बैठक के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने क्या कहा जानने के लिए देखें वीडियो.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)









