The Lallantop
Logo

शख्स ने 52 करोड़ में खरीदा था केला, अब उसने उसे खा लिया है !

दीवार पर टेप से चिपके हुए केले (Banana Tape Artwork) की बीते हफ्ते न्यूयॉर्क में नीलामी हुई थी, जिसे चीन के जाने-माने क्रिप्टो बिजनेसमैन जस्टिन सन (Justin Sun) ने करीब 52 करोड़ रुपये में खरीदा था.

Advertisement

दीवार पर टेप से चिपके हुए केले (Banana Tape Artwork) की तस्वीर की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. ये एक आर्टवर्क बताया जा रहा है, जिसके मजे सोशल मीडिया पर खूब लिए जा रहे हैं. टेप लगे इस केले पर धड़ाधड़ मीम्स बन रहे हैं. आर्टवर्क कहे जाने वाले इस केले की बीते हफ्ते न्यूयॉर्क में नीलामी हुई थी, जिसे चीन के जाने-माने क्रिप्टो बिजनेसमैन जस्टिन सन (Justin Sun) ने करीब 52 करोड़ रुपये में खरीदा था. दिलचस्प बात ये है कि करोड़ो रूपये के इस केले को खरीदने के बाद अब उन्होंने इसे खा लिया है. साथ में केले की तारीफ भी की है. कहा कि बाकी केलों की तुलना में ये केला बेहतर और स्वादिष्ट है. पूरी ख़बर जानने के लिए वीडियो देखिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement