The Lallantop
Logo

बीच सड़क मैड संधू की हत्या, गोल्डी ढिल्लों ने ली जिम्मेदारी

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधु सुदान की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की जिम्मेदारी के कथित दावे और पहले से मिल रही धमकियों की खबर के बाद पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधु सुदान, जिन्हें मैड संधू के नाम से जाना जाता था, की 3 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई. लोहड़का रोड स्थित एक कार वॉश सेंटर के बाहर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया. उनके करीबी दोस्त के मुताबिक, मधु सुदान 29 अक्टूबर को रियलिटी शो बिग बॉस में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे. सोशल मीडिया पर गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों, जग्गा तरनतारन और लकी जौहल स्पेन ने कथित तौर पर हत्या की जिम्मेदारी ली और सांस्कृतिक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. घटना के बाद पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है. देखिए पूरी रिपोर्ट.

Advertisement

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- 'आपने देश को... '

Advertisement
Advertisement