The Lallantop
Logo

लालू यादव के परिवार पर कौन सा मुकदमा चलेगा? दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने क्या कहा?

दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने लालू परिवार के सदस्यों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. कुल 41 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं.

Advertisement

भूमि के बदले नौकरी घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. अदालत ने लालू परिवार के सदस्यों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. कुल 41 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं. अब इन सभी पर मुकदमा चलेगा. अदालत ने 52 लोगों को बरी कर दिया है. शुक्रवार को लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी मीसा भारती और बेटे तेज प्रताप सुनवाई के लिए दिल्ली के राउज़ एवेन्यू कोर्ट पहुंचे. यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दर्ज किया था. 

Advertisement

Advertisement
Advertisement