दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार में से तीन पदों पर जीत दर्ज की है. 19 सितंबर को हुई मतगणना में ABVP के उम्मीदवार आर्यन मान ने NSUI की जोस्लिन नंदिता चौधरी को हराकर अध्यक्ष पद अपने नाम किया. NSUI कांग्रेस की स्टूडेंट विंग है जिसका पूरा नाम नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया है. आर्यन मान को कुल 28,821 वोट मिले. ABVP के कुणाल चौधरी ने सचिव पद पर 23,779 वोट पाकर जीत हासिल की, जबकि दीपिका झा संयुक्त सचिव पद पर 21,825 वोट पाकर विजय रहीं. उपाध्यक्ष पद NSUI के राहुल झांसला ने 29,339 वोटों के साथ जीता. देखें वीडियो.
DUSU चुनाव में ABVP की जीत, आर्यन मान बने अध्यक्ष, NSUI को मिली सिर्फ एक सीट
ABVP के उम्मीदवार आर्यन मान ने NSUI की जोस्लिन नंदिता चौधरी को हराकर अध्यक्ष पद अपने नाम किया.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












