दूल्हे के पीछे यूपी STF के लोग बाराती बने चले आ रहे हैं. दुल्हन को वरमाला और शादी की रस्म के लिए यूपी पुलिस ला रही है. द्वार पूजा पर पगड़ी पहने जिले के एसपी, सीओ और एएसपी खड़े हैं. ये तस्वीरें आई हैं यूपी के गोंडा जिले से. 5 जून को यहां यूपी पुलिस और यूपी STF की टीम ने एक शादी कराई. दुल्हन का नाम उदय कुमारी. दूल्हे का नाम प्रदीप. दोनों की 26 अप्रैल को शादी होनी थी. लेकिन शादी से सिर्फ दो दिन पहले कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हा-दुल्हन के घरवालों की जगह यूपी पुलिस और STF को शादी करानी पड़ी. उदय और प्रदीप की शादी से सिर्फ दो दिन पहले 24 अप्रैल को दुल्हन के घर में 3 बदमाशों ने धावा बोल दिया. अधिक जानने के लिए देखें वीडियो.
डकैतों ने शादी का सामान लूटा, यूपी STF ने मिलकर कराई इस कपल की शादी
यूपी पुलिस और STF ने चोरी करने वाली गैंग को लेकर भी बड़ा एक्शन लिया. गैंग के सरदार पर 1 लाख का इनाम रखा. पुलिस STF टीम के साथ डकैतों की तलाश में जुट गई.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)











