मुंबई में 9 दिसंबर की शाम BEST बस से हुए एक्सीडेंट (Mumbai BEST bus accident) में 6 लोगों की मौत हो गई है. कुर्ला इलाके में हुए इस एक्सीडेंट में बस ने कई गाड़ियों और लोगों को कुचल दिया. हादसे में करीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने बस ड्राइवर को हिरासत में लिया है. उस पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया है. पूछताछ में ड्राइवर ने खुलासा किया है कि वो इलेक्ट्रिक बस के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से असहज था. ड्राइवर ने आगे कहा कि उसे ऑटोमेटिक बस चलाने का काम 1 दिसंबर को दिया गया था. इससे पहले उसने एक प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर के लिए मैनुअल ट्रांसमिशन वाली बस ही चलाई थी. देखें वीडियो.
मुंबई बस हादसा: पुलिस की पूछताछ में क्या नई जानकारी मिली?
बस के ड्राइवर संजय मोरे ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि वो इलेक्ट्रिक एसी बस के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से सहज नहीं था.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)


















