The Lallantop

'अब और परीक्षा नहीं...', 17 साल के NEET एस्पिरेंट ने जान दे दी

NEET UG 2026 Paper Leak के चलते एग्जाम रद्द होने से निराश गोवा के एक छात्र ने कथित तौर पर सुसाइड कर ली है. छात्र गोवा के दूसरे सबसे बड़े शहर मडगांव के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता था. उसका परिवार मूल रूप से बेंगलुरू का रहने वाला है.

Advertisement
post-main-image
गोवा के एक छात्र ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया है. (फाइल फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक मामले के कारण NEET UG एग्जाम 2026 रद्द करने का निर्णय लिया है, जिससे लगभग 23 लाख छात्रों के भविष्य पर असर पड़ा है।
  • PEPER लीक की जांच में पाया गया कि प्रश्नपत्र हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड तक फैला नेटवर्क के माध्यम से लाखों रुपये में बेचा गया था, जो परीक्षा रद्द होने का कारण बना।
  • NEET परीक्षा रद्द होने के बाद गोवा में एक 17 वर्षीय छात्र की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच कर रही है और राजनीतिक प्रतिक्रिया भी प्राप्त हो रही है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद NEET UG एग्जाम 2026 रद्द करने का फैसला किया है. एग्जाम रद्द होने से लगभग 23 लाख छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है. इस बीच गोवा के मडगांव में 17 साल के एक NEET एस्पिरेंट की आत्महत्या ने सबका ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एग्जाम रद्द होने से निराश छात्र ने 13 मई को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर ही रही है. ऐसे में घटना को सीधे NEET पेपर लीक से जोड़ना जल्दबाजी होगी.

Advertisement

मडगांव गोवा का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. मृतक छात्र यहां के एक हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता था. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुसाइड से पहले उसने लिखा था कि वह अब प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा नहीं लेना चाहता. छात्र के पिता रेलवे गार्ड की नौकरी करते हैं. नौकरी से लौटने पर उन्होंने ही सबसे पहले लड़के के शव को देखा. उसकी मां और बहन इस घटना से पहले अपने पैतृक गांव के लिए निकल चुकी थीं. मृतक छात्र का परिवार मूल रूप से बेंगलुरु का रहने वाला है. लड़के ने अपने घर में ही सुसाइड कर लिया.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मडगांव के मैना-कर्टोरिम थाने की पुलिस ने लड़के की मौत के बाद अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है. और उसकी डेड बॉडी को साउथ गोवा जिला हॉस्पिटल के मॉर्चरी में रखा है. मैना-कर्टोरिम थाने के पुलिस इंस्पेक्टर कपिल नायक ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच कर रहे हैं.

Advertisement

घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 17 वर्षीय छात्र की मौत पर संवेदना जताई और दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,

 गोवा में नीट एग्जाम कैंसिल होने की वजह से 17 साल के स्टूडेंट का सुसाइड करना दिल दहला देने वाला है. इस युवा जान की मौत के लिए कौन जिम्मेदार हैं? क्या टॉप पर बैठे उन लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा, जो असल में इस पेपर लीक के लिए जिम्मेदार हैं? इस कभी न भरने वाले जख्म पर अपनी संवेदना जताने और मुश्किल समय में साथ खड़े होने के लिए मैं जल्दी ही इस दुखी परिवार से मिलूंगा.

arvind kejriwal
अरविंद केजरीवाल ने छात्र की मौत पर संवेदना व्यक्त की है. (एक्स)

NEET UG पेपर लीक मामले की जांच CBI को सौंपी गई है. पेपर लीक की शुरुआती जांच में पता चला है कि इसका पूरा नेटवर्क हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड तक फैला हुआ था. परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र लाखों रुपये में बेचे जा रहे थे. मामले में कई आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब जांच एजेंसियां पेपर लीक के पूरे सिंडिकेट को खंगालने में जुटी हैं.

Advertisement

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

वीडियो: नीट UG पेपर लीक और CBI की जांच पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल?

Advertisement