The Lallantop

वार्ड बॉय ने खुद को डॉक्टर बताकर लगाया इंजेक्शन, महिला की मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Navi Mumbai Vashi fake doctor case: नवी मुंबई के वाशी में खुद को डॉक्टर बताने वाले एक वार्ड बॉय ने 21 साल की महिला को इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. आरोपी ने PCOD का इलाज बताकर 5 इंजेक्शन का कोर्स दिया था और पैसे भी लिए. पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या और धोखाधड़ी के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
post-main-image
5 फरवरी को आरोपी महिला के घर पहुंचा और दो इंजेक्शन लगा दिए. इंजेक्शन लगते ही महिला बेहोश हो गईं. जिसके बाद वार्ड बॉय घबरा गया. (फोटो- freepik)

नवी मुंबई के वाशी इलाके में एक अस्पताल के वार्ड बॉय ने खुद को डॉक्टर बताकर एक महिला को इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद 21 साल की महिला की मौत हो गई. महिला अनियमित पीरियड्स की समस्या से जूझ रही थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
5 इंजेक्शन का कोर्स सुझाया

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता का नाम प्राचीति भिकुराम भुवड़ था. वह अनियमित पीरियड्स से परेशान थी. तबीयत बिगड़ने पर परिवार ने संदेश यशवंत पश्ते नाम के व्यक्ति से संपर्क किया, जिसने खुद को डॉक्टर बताया था.

पश्ते महिला के सेक्टर 11 स्थित घर पहुंचा. उसने जांच के बाद कहा कि प्राचीति को पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर (PCOD) है. आरोपी ने इलाज के लिए 5 इंजेक्शन का कोर्स सुझाया, जिसके लिए परिवार से 15,000 रुपये लिए, और इंजेक्शन खुद लगाने की बात कही.

Advertisement
इंजेक्शन लगाते ही घबरा गया

5 फरवरी को पश्ते प्राचीति के घर पहुंचा और दो इंजेक्शन लगाए. इंजेक्शन लगते ही प्राचीति बेहोश हो गईं. यह देखकर पश्ते घबरा गया और प्राचीति के पिता से इस्तेमाल की गई सिरिंज और मेडिकल कचरा फेंकने को कहा. इसके तुरंत बाद परिवार प्राचीति को पास के अस्पताल ले गया, लेकिन दो घंटे बाद उनकी मौत हो गई.

परिवार के सवाल करने पर पश्ते ने सच कबूल किया. उसने बताया कि वह डॉक्टर नहीं, बल्कि मुंबई के अंधेरी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में वार्ड बॉय है.

परिवार ने वाशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जांच के बाद 6 फरवरी को संदेश यशवंत पश्ते को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत गैर-इरादतन हत्या (culpable homicide not amounting to murder), धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

Advertisement

वीडियो: राजस्थान में शादी के 3 महीने बाद पत्नी ने बॉयफ्रेंड से कराई पति की हत्या, कैसे खुला?

Advertisement