The Lallantop

प्रणित मोरे के शो में की टिप्पणियों पर गुरुग्राम में भी FIR, आरोपी हिमांशु और सेजल ने क्या कहा?

Comedian Pranit More के शो में अभद्र टिप्पणियों के मामले में Gurugram में भी एक FIR दर्ज की गई है. इस पूरे विवाद पर स्टैंडअप कॉमेडियन ने माफी मांग ली है. Himanshu Jangra और Sejal Pawar ने भी सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है.

Advertisement
post-main-image
कॉमेडी शो में टिप्पणी को लेकर प्रणित मोरे, हिमांशु जांगड़ा और सेजल पवार पर एफआईआर दर्ज की गई है (PHOTO-Social Media)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गुरुग्राम में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे, वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा और सेजल पवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों के कारण एक नई FIR दर्ज की है।
  • यह मामला एक कॉमेडी शो के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियों और महिलाओं के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न से जुड़ा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था।
  • इस विवाद की वजह से तीनों व्यक्तियों ने माफी मांगी है और हिमांशु जांगड़ा को नौकरी से भी निकाला गया है, वहीं मामले की जांच जारी है।

एक कॉमेडी शो के दौरान की गई अभद्र टिप्पणियों का मामला अब तक ठंडा नहीं हुआ है. इस मामले में स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे और वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा पर एक और FIR दर्ज हो गई है. FIR गुरुग्राम में राष्ट्रीय महिला आयोग ने दर्ज कराई है. इससे पहले महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने भी दोनों पर FIR दर्ज की थी. महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने जो मामला दर्ज किया, उसमें एक महिला का नाम भी है. वो महिला प्रणीत के शो में ऑडियंस के तौर पर आई सेजल पवार थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस मामले में साइबर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस ने इस मामले में कई धाराएं लगाई हैं. जैसे-

  • धारा 75(1)(iv)(यौन उत्पीड़न)
  • 75(3) (महिला की सहमति के बिना अश्लील या जेंडर बायस्ड कॉमेंट)
  • 294 (अश्लील डिजिटल कंटेंट दिखाना)
  • 353 (2)(घृणा या अफवाह फैलाना) 
     
क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला कॉमेडयन प्रणित मोरे के एक शो से जुड़ा है. शो के दौरान ऑडियंस में बैठे हिमांशु जांगड़ा और सेजल पवार ने कुछ आपत्तिजनक बातें कही थीं. शो के होस्ट के तौर प्रणित को उन्हें काउंटर करना या रोकना चाहिए था. लेकिन बाकी ऑडियंस की तरह वो भी घटिया कॉमेंट्स पर हंस रहे थे. शो के वीडियो का क्लिप जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तीनों पर FIR दर्ज हो गई.

Advertisement
तीनों ने क्या कहा जो बवाल कट गया? 

शो के दौरान हिमांशु ने डेंटिंग और महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी. उसने कहा कि अगर गर्लफ्रेंड को डेट पर लेकर गए हैं, और उसे 370 वाली बिरयानी खिलाई है तो रुपए तो वसूल करने ही पड़ेंगे. ऐसे महिला विरोधी और गंभीर क्राइम को बढ़ावा वाले कॉमेंट पर लोग हंसते हैं. साथ में शो के होस्ट प्रणीत भी हंसते हैं. लेकिन जब कॉन्ट्रोवर्सी हुई तो दोनों ने माफी भी मांगी. हिमांशु ने कहा, 

मेरे परिवार ने मुझे बुलाया और पूछा कि क्या हो रहा है. मैंने उन्हें बताया कि मुझसे गलती हो गई है. उन्होंने मुझे डांटा और समझाने की कोशिश की. मुझे बहुत पछतावा होता है और सोचता रहता हूं कि मैं उस शो में क्यों गया था. मैं मानता हूं कि मैंने कुछ गलत शब्दों का इस्तेमाल किया. इसके लिए मैं माफी मांगना चाहता हूं. मैंने जो कहा, उसका मकसद सिर्फ मनोरंजन करना था. मेरा ऐसा कोई इरादा या सोच नहीं थी.

इस विवाद के बाद हिमांशू को नौकरी से भी निकाल दिया गया था.

Advertisement
प्रणित और सेजल ने क्या कहा?

ये सारी कंट्रोवर्सी जिस प्रणित मोरे के शो में हुई, उनका भी बयान सामने आया है. अपने कहे के लिए माफी मांगते हुए प्रणित मोरे ने कहा, 

ऐसा लगता है कि मुझे लोगों से जो नफरत मिल रही है, मैं उसके लायक हूं. क्योंकि जब उस लड़के से मैं बात कर रहा था, तब उसने काफी अपमानजनक बातें कहीं.सब लोग उस पर हंस रहे थे. मैं भी उसी तरह हंसने लगा. मैं चाहता तो उसे रोक सकता था, कोई स्टैंड ले सकता था. लेकिन मैं ये नहीं कर पाया.मैंने उसको एक प्लेटफॉर्म दिया जिससे ये चीजें और बढ़ गईं. जिन लोगों को भी इस बात से दुख पहुंचा, मैं उनसे माफी मांगना चाहता हूं.

हिमांशु और प्रणित के अलावा शो में आई सेजल पर भी FIR हुई है. सेजल डॉक्टर हैं और उसने Male Genitals यानी पुरुषों के प्राइवेट पार्ट को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी. माफी मांगते हुए सेजल ने कहा,

जो हुआ, मैं उसके लिए बहुत शर्मिंदा हूं. मैंने बहुत ही गलत बात कही थी.मैं उसके लिए माफी मांगती हूं. मैंने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसी कोई बात बोलूंगी. इससे जो नैरेटिव सेट हुआ, वो बहुत ही बुरा है.

कुल मिलाकर शो में कई विवादित बयान दिए गए जो फनी तो बिलकुल नहीं थे. और, इसी सिलसिले में तीनों पर FIR दर्ज हो गई है. सबसे हालिया FIR गुरुग्राम में रिपोर्ट की गई. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: 370 बिरयानी के बाद अब सेजल पवार वायरल, प्रणित मोरे Controversy पर कितनी ख़राब बातें?

Advertisement