The Lallantop

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, दो कर्मचारी घायल

Varanasi Airport Firing: आजमगढ़ का एक पैसेंजर अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1810 से मुंबई जा रहा था. उसके पास एक पिस्टल और एक मैगजीन थी. उसने बोर्डिंग से पहले हथियारों के बारे में बताया था.

Advertisement
post-main-image
वाराणसी एयरपोर्ट पर गोली चलने से दो लोग घायल. (ITG)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 16 अगस्त की सुबह हथियार और कागजों की जांच के दौरान एक यात्री के पिस्टल से गोली चल गई।
  • एक यात्री ने हथियार और मैगजीन लेकर बोर्डिंग से पहले इसकी जानकारी दी थी, जिसके बाद जांच के दौरान अचानक गोली चल गई।
  • गोलीबारी में दो एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी के स्टाफ घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
author-image
रोशन जायसवाल

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार, 16 अगस्त की सुबह अचानक गोली चल गई. यह घटना तब हुई, जब एक यात्री के हथियार और कागजों की जांच चल रही थी. हादसे में एयरपोर्ट पर जांच का काम कर रहे एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी लिमिटेड (AAICLAS) के दो स्टाफ को गोली लगी. दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

Advertisement

यह घटना रविवार, 16 अगस्त को सुबह करीब 9:30 बजे हुई. इंडिया टुडे से जुड़े रोशन जायसवाल की रिपोर्ट के मुताबिक, आजमगढ़ का एक पैसेंजर अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1810 से मुंबई जा रहा था. उसके पास एक पिस्टल और एक मैगजीन थी. उसने बोर्डिंग से पहले हथियारों के बारे में बताया था.

वाराणसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर पुनीत गुप्ता के मुताबिक, पैसेंजर के हथियार और पेपर की जांच की जा रही थी, तभी गोली चल गई.

Advertisement

यह खबर अपडेट हो रही है...

यह भी पढ़ें: 11 हजार करोड़ में बने नोएडा एयरपोर्ट की खुली पोल, पार्किंग-टर्मिनल में सब पानी-पानी हो गया

वीडियो: भारी बारिश के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल और पार्किंग में भरा पानी

Advertisement

Advertisement