देहरादून: रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तराखंड की महिलाओं के लिए धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश की महिलाएं 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगी. यह सुविधा प्रदेश के भीतर संचालित परिवहन निगम की बसों में लागू होगी.
रक्षाबंधन पर उत्तराखंड की महिलाओं को सौगात, रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
उत्तराखंड शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शासनादेश के मुताबिक, रक्षाबंधन के अवसर पर इन दोनों दिनों में महिलाओं से बस यात्रा का कोई किराया नहीं लिया जाएगा.

उत्तराखंड शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. शासनादेश के मुताबिक, रक्षाबंधन के अवसर पर इन दोनों दिनों में महिलाओं से बस यात्रा का कोई किराया नहीं लिया जाएगा.
मायके जाने वाली महिलाओं को मिलेगी राहत
रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए यात्रा करती हैं. ऐसे में सरकार के इस फैसले से महिलाओं को त्योहार के दौरान सुविधाजनक, सुरक्षित और निशुल्क सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होगा. इससे उन्हें यात्रा के खर्च में भी राहत मिलेगी.
सरकार करेगी परिवहन निगम के खर्च की भरपाई
शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा देने से उत्तराखंड परिवहन निगम पर आने वाले अतिरिक्त व्यय की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा की जाएगी. परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुसार तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.
रक्षाबंधन के मौके पर लिया गया यह निर्णय महिलाओं के आवागमन को आसान बनाने के साथ-साथ महिला सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है.
वीडियो: Tamil Nadu की Vijay सरकार का यू-टर्न, CJP Protest में छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस













