The Lallantop

'आधार-पैन ले गया था शख्स', कुम्हार को 1.25 करोड़ का GST नोटिस आ गया

मामला हरचंदपुर थाना क्षेत्र के रघुवरीगंज बाजार का है. वहीं, पीड़ित कुम्हार की पहचान मोहम्मद शाहिद के तौर पर हुई है.

Advertisement
post-main-image
उत्तर प्रदेश के कुम्हार शाहिद (बाएं) को GST विभाग से करोड़ों की नोटिस. (फोटो- इंडिया टुडे)

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक कुम्हार को GST विभाग ने 1 करोड़ 25 हजार रुपये के बकाये का नोटिस भेजा है. विभाग ने एक महीने के अंदर उन्हें अपना पक्ष रखने का आदेश दिया है. वहीं, पीड़ित कुम्हार ने बताया कि उन्होंने कभी कोई फर्म या फैक्ट्री नहीं बनाया. वह सालों से अपने पुश्तैनी काम से ही अपना घर चला रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मामला रायबरेली के हरचंदपुर थाना इलाके के रघुवरीगंज बाजार का है. पीड़ित कुम्हार की पहचान मोहम्मद शाहिद के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े शैलेंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, बीती 15 फरवरी को डाक के जरिए एक नोटिस आई लेकिन पढ़े-लिखे न होने की वजह से शाहिद उसे पढ़ नहीं पाए. उन्होंने GST विभाग से आए नोटिस को गांव के एक व्यक्ति से पढ़वाया, तब उन्हें पता चला कि उनके ऊपर केंद्रीय GST विभाग का 1 करोड़ 25 हजार रुपये बकाया है.

शाहिद को नोटिस से ही ये भी पता चला कि उनके नाम पर बिहार में 6 फर्म भी रजिस्टर्ड हैं, जिन पर लाखों रुपयों के GST चोरी का आरोप है. नोटिस के आधार पर उन्हें महीने भर के अंदर बकाया रुपये भरने को कहा गया है. साथ ही उन्हें 16 मार्च तक संबंधित कार्यालय में जाकर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया गया.

Advertisement

केंद्रीय GST विभाग से मिले इस नोटिस ने शाहिद को परेशान कर दिया है. उन्होंने बताया कि वह सालों से अपना पुश्तैनी कारोबार कर रहे हैं. उन्होंने कभी भी कोई और काम नहीं किया. शाहिद का आरोप है कि उन्हें किसी साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. शाहिद ने बताया कि लगभग 15 साल पहले पास के गांव पडेरा का रहने वाला एक व्यक्ति लोन दिलाने के नाम पर उनका आधार और पैन कार्ड लेकर गया था. उनको शक है कि उसी व्यक्ति ने किसी को आधार-पैन दिया होगा, जिसका दुरुपयोग हुआ है.

यह भी पढ़ें: दुनिया की बड़ी कंपनी का कर्मचारियों को आदेश, ‘काम में AI का यूज करें वर्ना प्रमोशन भूल जाएं’

शाहिद के घर में उनकी पत्नी साजिदा और तीन बच्चे हैं. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद ने कहा कि अगर वो खुद को बेच भी देंगे तो भी इतने पैसे नहीं लौटा पाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि अगर यह नोटिस वापस नहीं होगी तो वह परिवार के साथ आत्महत्या कर लेंगे.

Advertisement

वीडियो: नेतानगरी: AI समिट में 'शर्टलेस' प्रोटेस्ट, कांग्रेस में ‘अपने’ ही बढ़ा रहे मुश्किलें?

Advertisement