The Lallantop

पति की मौत के बाद अकेली पड़ी महिला से सहन नहीं हुई प्रसव पीड़ा, डिलीवरी के लिए खुद ही पेट काट लिया

घटना बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल गांव हैं. महिला की पहचान नंदवल की 32 वर्षीय ननकई के तौर पर हुई है. 19 फरवरी को ननकई को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था.

Advertisement
post-main-image
यूपी में प्रसव पीड़ा सहन न कर पाने पर महिला ने चाकू से अपना पेट काट दिया. (फोटो- इंडिया टुडे)
author-image
राम बरन चौधरी

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक गर्भवती महिला ने कथित तौर पर चाकू से अपना पेट काटकर बच्चे को जन्म देने की कोशिश की. बताया गया कि महिला प्रसव पीड़ा सहन नहीं कर पा रही थी. इसकी वजह से उसने यह खतरनाक कदम उठाया. बाद में महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया. हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

घटना बौंडी थाना क्षेत्र के नंदवल गांव हैं. महिला की पहचान नंदवल की 32 वर्षीय ननकई के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़े राम बरन चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 फरवरी को ननकई को प्रसव पीड़ा शुरू हुई. उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था.

कुछ ही देर में ननकई का दर्द इतना बढ़ गया कि वह उसे सहन नहीं कर पाईं. दावा है कि इसके बाद उन्होंने घर के किचन में इस्तेमाल होने वाले चाकू से अपना पेट काटकर बच्चे को जन्म देने प्रयास किया. ऐसा करने की वजह से उनके पेट में गंभीर चोट आ गई और वह दर्द में चीखने लगीं.

Advertisement

महिला की चीख सुनकर पास-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए. एंबुलेंस से उन्हें पास की फखरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां ननकई ने नॉर्मल डिलीवरी से बच्ची को जन्म दिया. लेकिन बेटी को जन्म देने के बाद ननकई की हालात बिगड़ने लगी. डॉक्टरों ने उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने भी ननकई की हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया. 

ननकई के पहले से 5 बच्चों की मां हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 महीने पहले ही उनके पति की मौत हो गई थी. इसके बाद से वह अपने घर में अकेले रहती थीं. घटना की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मदन मोहन त्रिपाठी ने बताया,

‘उसे गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजकर 20 मिनट पर हॉस्पिटल लाया गया था. उसकी आंतें बाहर आ गई थीं और बहुत ज्यादा खून बह गया था.’

Advertisement

आजतक से बात करते हुए ननकई की मां मुन्नी देवी ने बताया कि उनकी बेटी को पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था जिसे वह बर्दाश्त कर पाई. इसलिए अपना पेट फाड़ने की कोशिश करने लगी. 

यह भी पढ़ें: बुर्के में कांवड़ ले जाने वाली मुस्लिम महिला को 'जिंदा जलाने' की धमकी

मुन्नी देवी ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनकी बेटी ने किस धारदार चीज से अपना पेट फाड़ा था.

वीडियो: 'औकात में रहो...', कैलाश विजयवर्गीय किस पर बरस गए?

Advertisement