The Lallantop

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश, यौन शोषण का आरोप

swami avimukteshwaranand: सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज करने का आदेश आया है. एडीजे रेप और पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है.

Advertisement
post-main-image
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश. (india today)

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों पर FIR दर्ज करने का आदेश दे दिया है (Swami Avimukteshwaranand FIR). इस मामले में शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में अपील दायर की थी, जिसके बाद पॉक्सो स्पेशल कोर्ट का यह आदेश आया है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के साथ उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरि पर भी FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं. रेप और POCSO स्पेशल कोर्ट के जज विनोद कुमार चौरसिया ने ये आदेश दिया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले में प्रयागराज के झूंसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया जाएगा. इसके बाद पुलिस हर एंगल से केस की जांच करेगी. बता दें कि प्रयागराज के माघ मेले में मेला प्रशासन और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बीच पालकी से स्नान को लेकर विवाद के बीच ये आदेश आया है. शाकुंभरी पीठाधीश्वर आशुतोष ब्रह्मचारी ने 28 जनवरी को धारा 173(4) के तहत अविमुक्तेश्वरानंद पर FIR दर्ज करने की मांग की थी.

आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया था कि अविमुक्तेश्वरानंद के आश्रम में नाबालिग बच्चों के साथ यौन शोषण किया जाता है. ब्रह्मचारी ने इस मामले में कोर्ट में एक सीडी प्लेयर भी जमा करने का दावा किया है. बीती 13 फरवरी से प्रयागराज की स्पेशल कोर्ट में इसकी सुनवाई हो रही थी. इसमें दो नाबालिगों का कोर्ट में वीडियोग्राफी के साथ बयान दर्ज किया गया. कोर्ट ने इस आरोप में कार्रवाई करते हुए पुलिस की रिपोर्ट को भी संज्ञान में लिया. 

Advertisement

बयान दर्ज करने और पुलिस रिपोर्ट संज्ञान में लेने के बाद कोर्ट ने जजमेंट रिजर्व कर लिया था. अब कोर्ट ने इस मामले में अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है. 

कौन हैं आशुतोष ब्रह्मचारी

आशुतोष ब्रह्मचारी की बारे में बताएं तो वह शाकुंभरी पीठाधीश्वर होने के साथ-साथ श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट से भी जुड़े हैं. कोर्ट से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश आने के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि उन्हें कोर्ट से न्याय मिला है. ब्रह्मचारी ने यह भी घोषणा की कि वह प्रयागराज से विद्या मठ वाराणसी तक पैदल सनातन यात्रा निकालेंगे. साथ ही लोगों के सामने सच्चाई को बाहर लाएंगे. आशुतोष ब्रह्मचारी का आरोप है कि विद्या मठ में ही नाबालिग बच्चों के साथ एवं शोषण होता था.

Advertisement

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: 'स्टार कल्चर' पर खुलकर बोले गोविंद नामदेव, ‘सत्या’ और ‘OMG’ के किस्से सुनाए

Advertisement