The Lallantop

साउथ अफ्रीका के कोच ने टीम इंडिया की कमजोरी पकड़ ली?

India vs South Africa के बीच T20 World Cup 2026 का सुपर 8 मुकाबला 22 फरवरी को खेला गया. इस मैच को लेकर साउथ अफ्रीका के हेड कोच Shukri Conrad ने बयान दिया था.

Advertisement
post-main-image
साउथ अफ्रीका के हेड कोच का मानना है कि सुपर 8 मैच में भारत पर प्रेशर होगा. (फोटो- AP/PTI)

टी20 वर्ल्ड कप में भारत (India) ग्रुप स्टेज के दौरान कुछ मैचों में दबंग परफॉर्मेंस नहीं कर पाया. शुरुआती मुकाबलों में टीम इंडिया (Team India) को स्ट्रगल करना पड़ा. स्पिनर्स को बेहतर ढंग से हैंडल न कर पाना बड़ी कमजोरी रही. इसके बावजूद, टीम इंडिया ने सभी मुकाबले जीतकर ग्रुप टॉप किया. 22 फरवरी को सुपर 8 में टीम इंडिया की टक्कर साउथ अफ्रीका (South Africa) से हुई. इस मैच में टीम इंडिया को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इधर, दक्षिण अफ्रीका ने भी ग्रुप स्टेज में सभी मैच जीतकर मिले कॉन्फ‍िडेंस को जारी रखा. वर्ल्ड कप में टीम की परफॉर्मेंस से हेड कोच शुकरी कोनराड (Shukri Conrad) खुश हैं. उन्होंने टीम इंडिया को लेकर एक बयान दिया था. उनका मानना था कि मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन टीम पर ज्यादा बोझ है.

ये भी पढ़ें: कोच हेसन ने की बाबर की गजब बेइज्जती! सुपर 8 से पहले स्ट्राइक रेट पर उठाए सवाल

Advertisement
साउथ अफ्रीका फायदा उठाएगा

हेड कोच के तौर पर शुकरी कोनराड का यह पहला व्हाइट बॉल इवेंट है. उन्होंने अहमदाबाद में प्रैक्टिस सेशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा,

सुपर 8 मैच में साउथ अफ्रीका प्रेशर को हैंडल करेगा. उससे घबराएगा नहीं. टीम दबाव का लाभ उठाएगी. प्रेशर दोनों टीमों पर होगा. लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते भारत इसे ज्यादा महसूस करेगा. टीम इंडिया पर सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचने का बहुत दबाव होगा. उम्मीद है ऐसी स्थिति में हम टीम इंडिया एक्सपोज कर पाएंगे.

अभिषेक को खतरा नहीं मानते शुकरी

साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुकरी कोनराड फायरब्रांड बैटर अभिषेक शर्मा को खतरा नहीं मानते हैं. वह भले ही ग्रुप स्टेज में तीन बार डक पर आउट हुए हों. साउथ अफ्रीका के कोच का मानना है कि खराब फॉर्म का मतलब यह नहीं है कि वह कमजोर हैं. उन्होंने अभिषेक पर बात करते हुए आगे कहा,

Advertisement

मुझे लगता है कि हम सब टॉप टीमों के खिलाफ खेलने के प्रेशर की बात करते हैं. लेकिन हमें पता नहीं होता है कि वे किस प्रेशर में हैं. मैं यह नहीं कह रहा हूं कि जो प्लेयर पिछले तीन मैचों में डक पर आउट हुआ है. उस पर टीम में जगह बनाने का प्रेशर है.

अभिषेक को मिला सपोर्ट

टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा भले फ्लॉप रहे हों, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें सपोर्ट किया है. इस मुकाबले से पहले अभिषेक ने इस वर्ल्ड कप में 3 मैच खेले और सभी मुकाबलों में वह खाता नहीं खोल पाए. लेकिन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर 8 मुकाबले में उन्होंने 15 रन बनाए. अभिषेक ऐसे बैटर हैं, जो चल जाने पर रनों का अंबार लगा देते हैं. वह धुआंधार बैटिंग करने में यकीन रखते हैं. टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक अब तक 2 सेंचुरी और 8 हाफ सेंचुरी जड़ चुके हैं. 

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी और सचिन तेंदुलकर की कैसी थी शुरुआत?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement